अतिवृष्टि से मकान क्षतिग्रस्त, महिला की दबकर मौत

0
135

उत्तरकाशी(चिरंजीव सेमवाल)। बेमौसमी बारिश लोगों के लिए कहर बनकर टूट रही? बीते बुधवार रात्रि को चिन्यालीसौड़ क्षेत्र में भारी बारिश के कारण कुमराड़ा गांव के मुंडरा नामे तोक में पत्थर से बना एक मंजिला आवासीय भवन क्षतिग्रस्त हो गया। मकान के मलबे में दबने से भट्टू देवी (6०) पत्नी जुरूलाल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर राजस्व टीम व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचे।
इधर आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि एक भवन गिरने की से मलबे में एक महिला के दबने से मौत हुई है। महिला के शव को मलबे से निकाल लिया है है। परिजनों को नियम सहायता दिया जाएगा। भारी बारिश से भटवाड़ी के ग्राम सभा पाही निवासी नवीन बुटोला की गौशाला टुटने से 3 गाय की मलवे में दबने से हुई मृत्यु राज्यस्व टीम पहुची मौके। बता दें की 15 सितंबर से मानसून की विदाई हो जाती थी लेकिन इस बार लगता भारी बारिश से एक ओर जहां गंगोत्री -यमुनोत्ती राजमार्ग बार बार भूस्खलन से बंद हो रहा वहीं अन्य सड़कों पर भी भारी भूस्खलन हो रहा। वहीं भारी बारिश से कई घर खतरे की जद में हैं। गंगोत्री हाईवे पर हेल्गूगाड के पास लगातार पत्थर गिर रहे है। जिससे दो तरफ श्रद्धालु सड़क खुलने का इंतजार कर रहे हैं। इधर बीआरओ ने दो जेसीवी एवं एक पोकलैण्ड द्वारा मार्ग खोलने में लगी है। प्रशासन ने यात्री वाहनों को हीना,भटवाड़ी, गंगनानी, आदि सुरक्षित स्थानों पर रोक रखा हैं।

LEAVE A REPLY