बाबा रामदेव धामी के कायल

0
147

युवा चेतना के शिखर है मुख्यमंत्री पुष्कर धामीः बाबा रामदेव
पुष्कर के नेतृत्व मंे उत्तराखण्ड अध्यात्म एवं सांस्कृतिक राजधानी बनने जा रहीः रामदेव
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। विश्व विख्यात बाबा रामदेव ने आज गंगोत्री धाम से राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी की जमकर तारीफ की और कहा कि धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड अध्यात्म एवं सांस्कृतिक राजधानी बनने जा रही है और कहा कि युवा राज्य का विकास युवा मुख्यमंत्री से ही सम्भव हो सकता है।
आज गंगोत्रीधाम मंे एक कार्यक्रम में योग गुरू स्वामी रामदेव राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी के काफी कायल नजर आये और उन्हांेने भरे मंच से युवा मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में ही देश में सबसे पहले उत्तराखण्ड राज्य में समान नागरिक संहिता लागू किये जाने पर कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड दुनिया का आयुर्वेद के क्षेत्र में नेतृत्व करे इसके लिए पतंजलि सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही है जिसके लिए हम एक हजार करोड से ज्यादा का निवेश करेंगे। योग गुरू बाबा रामदेव ने कहा है कि भारत में समान नागरिक संहिता को करोडों करोड लोगों की भावना थी और एक देश एक कानून और एकता अखंडता संप्रभुता से देश व प्रदेश आगे बढ़ रहा है।
गंगोत्री धाम पहुंचे बाबा रामदेव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य अब अपने यौवन अवस्था में आ चुका है। इस राज्य कि कमान देश के सबसे युवा मुख्यमंत्री के हाथों में है। उन्होंने इशारों इशारों में कहा है कि पुष्कर धामी अपने शत्रु को भी अपनी बुद्धि से उन्हंे सुबुद्धि देकर परास्त कर देते हैं। उल्लेखनीय कि उत्तराखंड में भर्ती घोटालों की जांच एसटीएफ से कराने के बाद नकल माफियों पर बडा प्रहार किया है उसके बाद चंद विरोधियों द्वारा मीडिया एवं सोशल मीडिया में उत्तराखण्ड सरकार को बदनाम करने की मंशा से सरकार को अस्थिर करने की नापाक कोशिश की जा रही है। बाबा रामदेव ने साफ संदेश दिया कि उत्तराखण्ड के युवा मुख्यमंत्री ईमानदारी से राजधर्म का पालन कर रहे हैं जिससे भ्रष्टाचारियों में एक खौफ बन चुका है।

LEAVE A REPLY