अरेः यह तो गजब के सीएम हैं

0
116

प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड में आज तक अधिकांश पूर्व मुख्यमंत्री किसी भी समारोह में अपने आपको जनता से दूर रखकर अपने आपको राजा समझते थे और उनके सुरक्षाकर्मी उन्हें किसी के साथ खडे भी नहीं होने देते थे जिसके चलते हमेशा राज्यवासियों के मन में यह सवाल उठता था कि क्या एक इंसान मुख्यमंत्री बनकर इतना वीआईपी बन जाता है कि वह उस जनता से ही दूरी बना लेता है जिसने उसे चुनाव जीताकर मुख्यमंत्री बनाया है। वहीं मोदी के सखा पुष्कर सिंह धामी पहले ऐसे सीएम बन गये हैं जो कहीं पर भी कार्यक्रम में जाते हैं तो वह आवाम से दूर होने के बजाए खुद उनके पास पहुंचकर अपनी सरकार का उनसे फीडबैक लेते हैं। ऐसा ही कुछ आज उस समय देखने को मिला जब सीएम गंगोत्री धाम पहुंचे तो वहां महिलाओं व पुरूषों में सीएम के साथ सैल्फी लेने का एक बडा उत्साह देखने को मिला और हर दूसरे व्यक्ति ने सीएम के साथ सैल्फी ली लेकिन सीएम ने उन्हें अपने से दूर नहीं किया और उसके बाद उन्होंने वहां मौजूद लोगों से संवाद करते हुए अपनी सरकार का फीडबैक लिया तो सबने एक स्वर में कहा कि आप गजब के सीएम हैं जिन्हें अपने औहदे का तिनका भर भी अभिमान नहीं है और यह भी कहा कि ऐसा सीएम सिर्फ फिल्मों मंे ही देखने को मिलता है जहां आवाम को गले से लगाने के लिए एक सीएम आगे आता है लेकिन यहां तो धरातल पर ऐसा दिल अजीज सीएम उत्तराखण्ड को मिला है जो सबको गले लगा रहा है।
उत्तराखण्ड के सीएम पुष्कर सिंह धामी राज्य के अन्दर आवाम के बीच इतने प्रसिद्ध हो चुके हैं कि वह जहां पर भी जाते हैं पुरूष, महिलायें व युवतियां उनके साथ सैल्फी खिंचवाने की होड मंे आगे आ जाती हैं। आज ऐसा ही एक नजारा गंगोत्री धाम में उस समय देखने को मिला जब सीएम एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे तो इसी बीच काफी संख्या में महिलाओं व पुरूषों ने उनके साथ सैल्फी खिंचने की मांग की जिस पर सीएम ने उन्हें सैल्फी खिंचने के लिए आमंत्रित कर दिया जिसके बाद काफी महिलाओं व पुरूषांे ने सीएम के साथ जमकर सैल्फी ली और उसके बाद सीएम ने उनके साथ संवाद किया और पूछा कि उत्तराखण्ड की सरकार कैसी चल रही है क्या वह सरकार से खुश हैं तो वहां मौजूद महिलाओं व पुरूषों ने एक स्वर में कहा कि बाइस साल बाद ऐसी सरकार सत्ता में आई है जो भ्रष्टाचार व घोटालों के खिलाफ अपनी लडाई लड रही है और यहां तक बोल दिया कि सीएम साहब आप तो गजब के सीएम हैं क्योंकि उन्हें हमेशा यह आभास होता था कि सीएम आवाम से हमेशा दूरी बनाकर रखते हैं और उनके साथ सैल्फी लेना तो काफी दूर की बात होती है लेकिन आपने हमारे साथ सैल्फी लेने में कोई आनाकानी नहीं की इससे तो उन्हें यह आभास हो रहा है कि शायद वह किसी फिल्मी सीएम के साथ सैल्फी लेकर उनसे संवाद कर रहे हैं। सीएम को महिलाओं व पुरूषों ने एक स्वर में कहा कि आप वास्तव में ही फ्लावर ही हैं।

LEAVE A REPLY