उत्तराखण्ड पर हर पल नजर रखते हैं मोदी

0
145

प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपनों का उत्तराखण्ड बनाने की दिशा में अपने कदम आगे बढा रखे हैं और राज्य को भ्रष्टाचार और घोटालेमुक्त बनाने का ऑपरेशन चला रखा है। वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिनका उत्तराखण्ड से विशेष लगाव है वह उत्तराखण्ड पर हर पल नजर रखते हैं क्योंकि उन्हें राज्य की जनता से वायदा किया था कि वह उत्तराखण्ड में भाजपा की सरकार बनाये तो राज्य पर उनकी सीधी नजर रहेगी। देश के प्रधानमंत्री के हर ड्रीम प्रोजेक्ट को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने हाथों में ले रखा है वहीं राज्य के चंद मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने सही नहीं है और उनके रिपोर्ट कार्ड को दागीपन से देखा जा रहा है जिससे सम्भावनायें व्यक्त की जा रही हैं कि उत्तराखण्ड को शुद्ध भ्रष्टाचारमुक्त बनाने का संकल्प लिये हुये देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दागी रिपोर्ट कार्ड वाले चंद मंत्रियों को मंत्रिमण्डल से दूर रखने के लिए अपनी टीम के साथ मंथन कर राज्य के मंत्रिमण्डल में कुछ नये विधायकों को मंत्री के पद से नवाजा जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि उत्तराखण्ड में भाजपा की पूर्व सरकारों के दौरान उन पर काफी दाग लगते थे और उसके चलते राज्य से लेकर दिल्ली तक में पूर्व सरकारों को कटघरे में खडा किया जाता था लेकिन अब देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिनका उत्तराखण्ड से असीम प्रेम है और वह बाबा केदारनाथ की शरण में हमेशा आते रहते हैं वह उत्तराखण्ड को शत-प्रतिशत भ्रष्टाचारमुक्त देखना चाहते हैं और उनके इस विजन को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सफल बनाने की दिशा में तेजी के साथ आगे बढते जा रहे हैं लेकिन राज्य के मंत्रिमण्डल में चंद मंत्री ऐसे हैं जिन पर भ्रष्टाचार के दाग बार-बार लगते रहे हैं लेकिन अब इन सबका रिपोर्ट कार्ड प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पास पहुंच चुका है जिसके चलते आवाम की नजरों में उतर चुके कुछ मंत्रियों के काम करने की शैली उन्हें कभी भी मंत्रिमण्डल से बाहर का रास्ता दिखा सकती है।

LEAVE A REPLY