मोदी की पहली पसंद पुष्कर

0
136

किरन शर्मा
देहरादून। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जो कि देश से भ्रष्टाचार मिटाने के लिए पिछले आठ साल से एक बडे मिशन के तहत काम कर रहे हैं उन्हें जब उत्तराखण्ड के खटीमा में युवा चेहरे के रूप में पुष्कर सिंह धामी की सियासत के बारे में फिडबैक मिला तो उन्होंने पुष्कर सिंह धामी को राज्य का मुख्यमंत्री बनाकर संकल्प लिया कि वह उत्तराखण्ड को नम्बर वन राज्य बनाने की दिशा में स्वच्छता के साथ आगे बढेंगे और यही कारण है कि मोदी के सखा बने पुष्कर सिंह धामी को राज्य की जनता ने पन्द्रह साल तक उत्तराखण्ड का मुख्यमंत्री बनाये जाने के लिए जो मन में धारणा बनाई है उसी का परिणाम था कि विधानसभा चुनाव में पुष्कर ंिसह धामी प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने में कामयाब हो गये। केदारनाथ, बद्रीनाथ में विकास का एक नया खाका खिंचने का मिशन पुष्कर ंिसह धामी को जब प्रधानमंत्री ने सौंपा तो उसके बाद से ही वह दोनो धार्मिक स्थलों को भव्य रूप देने के मिशन में आगे बढते जा रहे हैं और प्रधानमंत्री ने उत्तराखण्ड में पुष्कर ंिसह धामी को खुली छूट दे रखी है कि वह राज्य की सत्ता अपने हिसाब से चलाये और जहां पर भी उन्हें भ्रष्टाचार की बू नजर आये वह उस भ्रष्टाचार पर प्रहार करने के लिए किसी की ओर न देखें यही कारण है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य से भ्रष्टाचारियों को नेस्तानबूत करने के मिशन में इतनी तेजी के साथ आगे बढते जा रहे हैं कि अब देश के अन्दर पुष्कर सिंह धामी राजनेता के रूप में एक बडी पहचान बना चुके हैं और राज्य को आदर्श बनाने की दिशा में वह जिस तेजी के साथ आगे बढ रहे हैं उससे साफ नजर आ रहा है कि मोदी और पुष्कर उत्तराखण्ड को एक नया उत्तराखण्ड बनाने की दिशा में आगे बढ चुके हैं।
उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजनीति में इतनी लम्बी लकीर खींच दी है कि उसे पार पाना किसी भी राजनेता के बस में नहीं दिखाई दे रहा है। हैरानी वाली बात है कि बाइस सालों से ढोल पीटा जा रहा है कि राज्य को भ्रष्टाचारमुक्त किया जायेगा और पूर्व भाजपा सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने तो मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद से ही मंच से ऐलान किया था कि राज्य में भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस के तहत काम किया जायेगा लेकिन उनका यह ऐलान सिर्फ हवा-हवाई ही साबित हो गया और जिस तरह से उनके कुछ करीबियो ंके स्टिंग सामने आये उसने तो जीरो टॉलरेंस के दावों की हवा ही निकाल कर रख दी थी। उत्तराखण्ड में अहंकार के साथ सत्ता चलाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जब अपने ऊपर झारखण्ड के एक मामले में लगे भ्रष्टाचार के आरोप लगते देखे तो उन्होंने हिटलरशाही अंदाज में कुछ पत्रकारों पर फर्जी राजद्रोह का मुकदमा दर्ज कराकर यह साबित कर दिया था कि अगर उनके शासनकाल में किसी ने भी सरकार पर सवाल खडे करने की कोशिश की तो उनका हश्र उन्हें देखना पडेगा। उच्च न्यायालय ने जिस तरह से त्रिवेन्द्र ंिसह रावत के फर्जी राजद्रोह को खारिज करते हुए उनके खिलाफ सीबीआई जांच कराने का आदेश पारित किया तो उससे त्रिवेन्द्र घबरा गये थे और अब यह मामला देश की सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन है वहीं उनके बाद राज्य की सत्ता संभालने आये पुष्कर सिंह धामी ने जिस सौम्यता और खुशमिजाजी से सरकार चलाने के लिए अपने कदम आगे बढाये उससे राज्य की जनता उनकी कायल होती चली गई। मुख्यमंत्री की किचन टीम राज्य में पारदर्शिता व स्वच्छता के साथ सरकार चलाने के मिशन में आगे बढी हुई है। उत्तराखण्ड की जनता ने पुष्कर सिंह धामी को महानायक मान लिया है और उनका कहना है कि पुष्कर सिंह धामी एक ऐसे मुख्यमंत्री बन गये हैं जिन्होंने चुनाव में उनके साथ जो वायदा किया था उसे वह धरातल पर उतारने के लिए एक बडे संकल्प के साथ आगे आ रखे हैं। भ्रष्टाचार व घोटालेबाजों पर मुख्यमंत्री का प्रहार आवाम और युवा पीढी को एक बडा सकून दे रहा है और उन्हें अब आशा की किरणें दिखाई देने लगी हैं कि वास्तव में उत्तराखण्ड की तस्वीर बदलने लगी है।
०उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री जिस सौम्यता और खुशमिजाजी से राज्य को चला रहे हैं उससे राज्य की जनता को उनसे एक बडी उम्मीद बनी हुई है और अब यह उम्मीद युवा पीढी में भी दिखाई दे रही है क्योंकि पुष्कर ंिसह धामी ने जिस तरह से भर्ती घोटाले के बडे-बडे गुनाहगारों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाने का मिशन शुरू कर रखा है उससे साफ नजर आ गया है कि उनकी करनी और कथनी में कोई अन्तर नहीं है। सबसे अह्म बात यह है कि उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दिल्ली में केन्द्रीय मंत्रियों का खुला साथ मिल रहा है और वह उत्तराखण्ड के हित के लिए हर विकास योजना को मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी को तोहफे के रूप में दे रहे हैं जिससे राज्यवासियों के अन्दर खुशी का एक बडा संचार देखने को मिल रहा है। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी एक ऐसे राजनेता के रूप में उभर कर सामने आये हैं जो आवाम से किये गये हर वायदे को पूरा करने के लिए धरातल पर काम करते हुए दिखाई दे रहे हैं। गरीब से गरीब इंसान को गले लगाकर उसका दुख हरने वाले पुष्कर आज उत्तराखण्ड में आवाम के हृदय सम्राट बन चुके हैं।

LEAVE A REPLY