और हिल गई पुल की नींव

0
162

उत्तराखण्ड विकास पार्टी ने सुखरो नदी में पुल की नींव हिल जाने से पुल पर आवाजाही बंद करने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग द्वारा सन 2०2० में ही लगातार अवैध खनन की अख्यायें दी थी मगर भाजपा के तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के खासमखास इस कदर प्रशासन पर हावी थे कि प्रशासन ने अवैध खनन करने वाले भाजपा के पदाधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करने के बजाय अवैध खनन के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर ही झूठे मुकदमें दर्ज करवा दिए। मुजीब नैथानी ने कहा कि आज अवैध खननकारी भाजपा में प्रदेशस्तरीय पदों पर बने हुए हैं। और कोटद्वार भाभर की जनता को अब समझ में आ रहा है कि अवैध खनन के दुष्परिणाम क्या होते हैं।

LEAVE A REPLY