देहरादून(नगर संवाददाता)। विधानसभा में पिछले दरवाजे से हुई नियुक्तियों एवं यूकेएसएसएससी भर्ती घोटाले के खिलाफ कांग्रेस ने हल्ला बोलते हुए प्रदेश सरकार पर बेरोजगार युवाओं के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए विधानसभा के मुख्य प्रवेश द्वार के समक्ष प्रदर्शन कर धरना दिया और सभी अवैध नियुक्त्यिों को निरस्त करने के साथ ही साथ सभी नियुक्तियों की सीबीआई से जांच कराये जाने की मांग की। इस दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।यहां बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेंद्र भंडारी के नेतृत्व में कांग्रेसजन विधानसभा में पिछले दरवाजे से हुई नियुक्तियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने हल्ला बोलते हुए प्रदेश सरकार पर बेरोजगार युवाओं के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए विधानसभा के मुख्य प्रवेश द्वार के समक्ष प्रदर्शन कर धरना दिया और सभी नियुक्तियों की सीबीआई से जांच कराये जाने की मांग की है।
इस अवसर पर विधायक राजेन्द्र भंडारी ने कहा है कि जब तक सभी भर्ती घोटालों की सीबीआई से जांच नहीं की जाती तब कि विरोध प्रदर्शन को जारी रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि लगातार जिस प्रकार से गिरफ्तारियां हो रही है और निश्चित रूप से इसमें शीर्ष अधिकारियों व सफेदपोशों की संलिप्तता भी है और उन्हें भी दबोचा जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि यूकेएसएसएससी में पेपर लिक हुए उससे युवाओं का मनोबल टूटा भी टूटा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए आवश्यक है कि सरकार को इन सभी भर्ती घोटालों की सीबीआई से जांच करनी चाहिए। इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया और इस अवसर पर अनेकों कांग्रेसजन शामिल रहे।
