और गंगोत्री हाई वे पर जान बचाकर भागे मजदूर

0
159

उत्तरकाशी(संवाददाता)। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग हेल्गूगाड के पास भारी भूस्खलन हो गया जिससे गंगोत्री हाईवे बंद हो गया है। गंगोत्री नेशनल हाईवे पर कार्य कर रहे हैं भूस्खलन की चपेट में आने से बाल बाल बचे बीआरओ के मजदूर उन्होंने भागकर जान बचाई।
गंगोत्री हाईवे की पहाड़ी से भूस्खलन होने की तस्वीरें कैमरे में हुई कैद हो गई जिससे बीआरओ के कर्मचारी जान बचाकर भाग रहे हैं । बीआरओ ने बताया है कि हेल्गुगाड में लगातार पत्थर आने के कारण मार्ग खोलने का कार्य नहीं हो पा रहा है पत्थर रुकने पर ही मार्ग आधा एक घंटे में खुलने की संभावना बताई जा रही है । उत्तरकाशी की ओर जितने भी वाहन खड़े थे उन्हें भटवाड़ी की ओर भेज दिया गया है तथा गंगोत्री की ओर जो वाहन खड़े थे उन्हें ऊपर की तरफ भेज दिया गया है। घटनास्थल पर तहसीलदार भटवाड़ी राजस्व टीम तथा बीआरओ के कर्मचारी आदि मौजूद है।

LEAVE A REPLY