चौखुटिया में बनाया जाये हवाई अड्डाः धामी

0
172

देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय क्षेत्रीय परिषद की बैठक में अनुरोध किया कि चौखुटिया स्थान पर एक एयरपोर्ट बनाया जाये जिससे उत्तराखण्ड में पर्यटन को बढावा मिलेगा और राज्य में उससे रोजगार के साधन भी तेजी के साथ बढेंगे। सीएम हर शहर तक हैली सेवायें पहुंचाने की चाहत रखते हैं और इसके लिए वह उड्डयन मंत्री से भी मंथन करते आ रहे हैं कि उत्तराखण्ड से हैली सेवायें अधिकांश राज्यों तक फैलाई जायें जिससे राज्य का पर्यटन शीर्ष ऊंचाईयों तक पहुंच सके।
उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मानना है कि राज्य में अगर पर्यटन को बढाना है तो उसके लिए उत्तराखण्ड से अधिकांश राज्यों तक हैली सेवाओं को जोडना पडेगा जिससे पर्यटकों का उत्तराखण्ड में आगमन काफी सुलभ हो जाये। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड से काफी राज्यों तक हैली सेवायें ले जाने के लिए केन्द्रीय उडडयन मंत्री ज्योति राज सिंधया से भी मुलाकात व कई बार मंथन कर चुके हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चाहते हैं कि राज्य का पर्यटन और तीर्थाटन बढाने की दिशा में हैली सेवायें सबसे बेहतर विकल्प है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कल केन्द्रीय क्षेत्रीय परिषद की बैठक में उन्होंने अनुरोध किया है कि चौखुटिया स्थान पर एक एयरपोर्ट बनाया जाये, साथ ही उडान सेवा को हम और विस्तार देने का विचार कर रहे हैं इसके साथ ही हमारी हैली सेवायें हर शहर तक पहुंचे इसके लिए वह लगातार मंथन व चिंतन कर रहे हैं और उडडयन मंत्री से भी वह उत्तराखण्ड से अन्य राज्यों तक हैली सेवायें बढाने के लिए आग्रह कर रहे हैं और उन्हें विश्वास है कि उत्तराखण्ड में हैली सेवाओं का बडे पैमाने पर विस्तार होगा।

LEAVE A REPLY