उत्तराखण्ड अधीनस्थ चयन आयोग में धांधली को लेकर कांग्रेसियों में उबाल

0
263

ऋषिकेश(संवाददाता)। उत्तराखण्ड अधीनस्थ चयन आयोग में धांधली को लेकर कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार का पुतला दहन किया।
महानगर कांग्रेसी कमेटी कार्यालय रेलवे रोड में आज सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड की भाजपा सरकार का पुतला दहन किया एवं भाजपा सरकार के विरोध में जमकर नारे बाजी की ।ए आई सी सी सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के आरोपियों को संरक्षण देने का काम किया जा रहा है। भाजपा सरकार एवं उनके मातहत कर्मचारियों द्वारा युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है ।प्रदेश के युवा ऐसी भ्रष्ट भाजपा सरकार को कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।नगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत एवं कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय रावत ने कहा कि यूके एसएससी में जो भ्रष्टाचार जनता के सामने आया है वह अभी आधा अधूरा है ।एसटीएफ द्वारा जो 21 दोषियों पर कार्यवाही एवं गिरफ्तारी की गई है वह सारे छोटे प्यादे हैं ।बड़े सफेदपोश भी इस भ्रष्टाचार में शामिल है जल्द ही इसका खुलासा भी हो जाएगा।प्रदर्शनकारियों में प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा,नेता पार्षद दल मनीष शर्मा,महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज देवरानी,उमा ओबेरॉय,रोशनीदेवी,प्यारेलाल जुगलान,प्रदीप जैन ,अशोक शर्मा ,जय सिंह राणा, जयपाल बिट्टू ,विक्रम भंडारी, रुकम पोखरियाल,बैशाख सिंह पायल,मुकेश वत्स,परवीन जाटव , कमल बैनर्जी एवं आदित्य झा शामिल थे ।

LEAVE A REPLY