धूमधाम से मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व

0
142

अल्मोडा(संवाददाता)। पुलिस लाईन के मैदान में द्वारा श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मनोज तिवारी विधायक अल्मोड़ा बारामण्डल, मजहर मलिक सुलतान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अल्मोड़ा, आर० सी० पन्त सीएमओ अल्मोड़ा, अनिल बोस कमांडेंट एनसीसी अल्मोड़ा, प्रदीप कुमार राय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। दीप प्रज्वलन के बाद रंगारंग कार्यक्रमों का दौर शुरु हुआ। पुलिस अधि०/कर्मचारियों एवं पुलिस परिवार के छोटे-छोटे बाल कलाकारों द्वारा सरस्वती वंदना के साथ कुमाँऊ, गढ़वाली एवं अन्य लोकनृत्य, भजन, नाटक, हास्य कलाकारों द्वारा अपनी- अपनी प्रतिभा का प्रस्तुतिकरण कर सभी उपस्थित दर्शकों का मनमोह लिया। रंगारंग कार्यक्रम देखने आये दर्शकों से पुलिस लाईन मैदान भरा रहा। सभी दर्शको द्वारा तालियों से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया गया। कानि० रविन्द्र बचकोटी व कानि० राजेश आर्या द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की संचालन की जिम्मेदारी का निर्वहन कर्तव्यनिष्ठा के साथ किया गया। एसएसपी अल्मोड़ा ने स्वयं मंच मे उतरकर गाने गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, दर्शकों द्वारा तालियों से उनका स्वागत किया।
रात्रि 12 बजे श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर मंदिर में बनी सुंदर झांकी के दर्शन, पूजा अर्चना कर बड़ी धूम से जन्मोत्सव गया एवम प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में विभु कृष्णा ने अपने संचालन से शॅमा बाध दिया। कार्यक्रम के दौरान दर्शकों के मोबाईल की फ्लैश लाईट आँन करवाकर हमारे देश के जवानों द्वारा दिये गये योगदान को याद किया गया।

LEAVE A REPLY