अग्निवीर भर्तियों का मिशन हुआ आरम्भ

0
127

कोटद्वार (संवाददाता)। आज से गढ़वाल मंडल के 7 जनपदों के लिए अग्निवीर सेना भर्ती परीक्षा की शुरुआत हो गई है। उत्तराखंड में अग्निविर योजना के तहत ये पहली भर्ती है। इस भर्ती में पिछली बार के मुकाबले ज्यादा भीड़ देखने को मिली है। जिसमे भर्ती में आए युवाओं में पूरा उत्साह देखने को मिल रहा है। भर्ती को लेकर जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ विजय कुमार जोगदंडे द्वारा पिछले तीन महीने से लगातार बैठक की जा रही थी और कोटद्वार स्थित कैंप का निरीक्षण भी किया जा रहा था। जिलाधिकारी के आदेश पर जल संस्थान, नगर निगम, विद्युत विभाग, परिवहन विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस द्वारा युवाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद की गई थी।
ये भर्ती आज 19 अगस्त से शुरू होकर 31 अगस्त 2०22 तक गब्बर सिंह कैंप कोटद्वार में आयोजित की जा रही है। उत्तराखंड में अग्निवीर भर्ती में 1 लाख से भी अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है। जिसमे से गढ़वाल के 63 हजार युवाओं ने पंजीकरण कराया है। आज चमोली जिले के तहसील जोशीमठ, चमोली, पोखरी, कर्णप्रयाग, घाट, देवल, नारायणबगड़ और आदिबद्री के युवाओं की भर्ती है। सेना भर्ती कार्यालय लैंसडाउन के सानिध्य में आयोजित हो रही इस अग्निवीर भर्ती परीक्षा में जनपद प्रशासन पौड़ी जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे के दिशा निर्देशन में सेना को हर तरह का अतिरिक्त सहयोग प्रदान किया रहा है। दलालों व युवाओं को भ्रमित करने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

LEAVE A REPLY