नैनीताल(संवाददाता)। जनपद के पुलिस कप्तान ने अपनी तैनाती के बाद से ही पर्यटन नगरी को नशामुक्त करने की दिशा में समूची पुलिस व एसओजी को चप्पे-चप्पे पर तैनात किया हुआ है और उनकी रणनीति के चलते ही बडी संख्या में नशा तस्कर जेल की सलाखो ंके पीछे पहुंच चुके हैं वहीं पुलिस कप्तान को मिली एक गुप्त सूचना ने दो कुख्यात नशा तस्करों को उस समय जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जब वह यह नशा स्कूली छात्र-छात्राओं को बेचने के प्लान से धर्मनगरी में प्रवेश कर चुके थे। नशा तस्करों की गिरफ्तारी से यह बात साफ हो गई है कि सीएम के नशामुक्त उत्तराखण्ड के विजन को पुलिस कप्तान ने धरातल पर उतारने के लिए अपनी समूची ताकत झोंक दी है जिससे नशा तस्करों में बडा डर बन गया है। पुलिस कप्तान पंकज भट्ट को एक गोपनीय सूचना मिली कि दो नशा तस्कर उनके इलाके में बडी संख्या में स्मैक बेचने के लिए प्रवेश कर चुके हैं इस पर उन्होंने एसपी क्राईम यातायात नैनीताल व एसपी सिटी हरबन्स सिंह व सीेओ हल्द्वानी, भूपेन्द्र सिंह धोनी को ऑपरेशन सौंपा कि वह चैकिंग अभियान चलाकर नशा तस्करों को दबोचने के लिए खुद मैदान में उतरे। पुलिस कप्तान के आदेश मिलते ही सभी अधिकारी पुलिस टीम व एसओजी टीम के साथ मैदान में उतरे और उन्होंने चैकिंग अभियान शुरू किया और जैसे ही तीनपानी गौलापुल रास्ते पर नईम ट्रेडर्स के पास चैकिंग के दौरान गठित पुलिस टीमों द्वारा वाहन मोटरसाइकिल होण्डा साईन को रोककर चैक किया तो मोटरसाइकिल पर बैठे दो व्यक्ति असरफी लाल निवासी ग्राम चमरोहा तहसील मीरगंज जिला बरेली उ०प्र० के कब्जे से 237.०3 ग्राम व शिव कुमार कश्यप निवासी ग्राम नूरपुर तहसील दातागंज जिला बदायूँ उ०प्र० के कब्जे से 112.44 ग्राम स्मैक बरामद की।
पुलिस कप्तान ने बताया कि पूछताछ में नशा तस्करों द्वारा बताया गया कि वे दोनों बरेली में राजमिस्त्री का कार्यकरते हैं इस दौरान इनके संबंध बरेली के स्थानीय स्मैक तस्करों से हुई तो मोटे मुनाफे के लालच में स्मैक तस्करी का कार्य प्रारम्भ करने लगे तथा बरेली से कम दामों में स्मैक खरीद कर हल्द्वानी, रूद्रपुर, रामनगर व पहाड़ों के जनपदों में ऊंचे दामों में स्मैक बेच कर मुनाफा कमाते हैं इनके द्वारा यह भी बताया गया कि बरामद स्मैक को पश्चिमी फतेहगंज के फईम अंसारी से खरीद कर लाना बताया गया है तथा अभियोग में धारा 29 एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अन्तर्गत अभियुक्त फईम अंसारी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है वहीं पुलिस कप्तान ने नशा तस्करों को पकडने वाली टीम को पांच हजार रूपये ईनाम देने की घोषणा की है।
