संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी राज्य में महानायक की भूमिका में हैं और उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान को यादगार बनाने के लिए उत्तराखण्ड में जिस तरह से एक बडे जज्बे के साथ राज्यवासियों के मन में तिरंगे को लेकर जोश भरा उसी का परिणाम रहा कि राज्य में मैदान से लेकर पहाडों में तिरंगा अभियान को एक त्यौहार की तरह मनाया गया और इसका श्रेय राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ही जाता है जिन पर राज्य की जनता अटूट विश्वास कर रही है और यही कारण रहा कि मुख्यमंत्री के आह्वान पर शुरू हुये तिरंगा अभियान को उत्तराखण्ड के अन्दर एक त्यौहार के रूप में मनाने के लिए हर परिवार में एक दृढ इच्छा के साथ शान से अपने पैसों से खरीदे गये तिरंगे को घरों पर लहराकर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तक संदेश पहुंचा दिया कि उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री उनके लिए एक महानायक हैं और इस महानायक ने एक साल में ही राज्य की तस्वीर बदलकर रख दी है।
उल्लेखनीय है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी ने आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा का आह्वान किया था और इस आह्वान को राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के अन्दर अद्भुत बनाने के लिए खुद अपने कदम आगे बढाये और उन्होंने चीन की सीमा से सटी अपने राज्य के एक गांव में मलारी में जाकर ग्रामीणों को हर घर तिरंगा लगाने का संकल्प दिलाया तो उस संकल्प को समूचे राज्य के लोगों ने सच साबित करने के लिए अपने पैसों से तिरंगा खरीदकर उसे अपने घरों के ऊपर शान से लहराया जिसे देखकर राज्य के लोग यह कहने से नहीं चूक रहे कि पुष्कर सिंह धामी ने तो घर-घर तिरंगा अभियान को ही एक त्यौहार बनाकर रख दिया। उत्तराखण्ड के इतिहास में पहली बार ऐसा देखने को मिला कि किसी मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को किसी अभियान को सफल बनाने के लिए अपील की तो उस अपील को आवाम ने एक अच्छे भाव से लिया और उसी के चलते उन्होंने तिरंगा अभियान को सिर्फ एक अभियान ही नहीं बल्कि एक त्यौहार के रूप में मनाने के लिए बडी तैयारी के साथ अपने कदम आगे बढाये। घर-घर तिरंगा और सडकों पर शान के साथ वाहनो ंपर तिरंगा लहराने का मनमोहक दृश्य इस बात का गवाह बना कि उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अगर राज्य को आदर्श राज्य बनाने के लिए संकल्पबद्ध हैं और वह हर इंसान को आगे आकर गले लगा रहे हैं तो आवाम भी उन्हें अपने परिवार का एक हिस्सा मानकर उनके हर संदेश को सच साबित करने की दिशा में आगे बढ रहे हैं। जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यभर में घर-घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए अपने कदम आगे बढाये वहीं मुख्यमंत्री की पत्नी गीता धामी ने भी चम्पावत में घर-धर पर तिरंगा लहराकर यह साबित कर दिया कि वह अपने पति के विजन में हर समय उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे खडी हुई हैं।
