Óमुख्यमंत्री, स्पीकर ने कोटद्वार में किया अग्निपथ योजना को लॉन्च

0
124

कोटद्वार(संवाददाता)। आज अग्निपथ योजना का शुभारंभ एक भव्य कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण द्वारा मशाल जला कर किया गया। अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी एवं महिला बाल विकास मंत्री रेखा आर्य भी मौजूद रहे। इस अवसर पर सर्वप्रथम मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष द्वारा भारत के प्रथम सीडीएस स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी गई।
अग्नीपथ योजना के इस भव्य आगाज के दौरान हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे, इस दौरान भारी संख्या में पूर्व सैनिक जोश खरोश के साथ अपने सैन्य ड्रेस में उपस्थित होकर अग्निवीर योजना को प्रोत्साहित करते हुए दिखे मॉडर्न मोंटसरी स्कूल के परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को विक्टोरिया क्रॉस गब्बर सिंह रावत का प्रतीक चिन्ह एवं खुंकरी भेंट की। एनसीसी कैडेट के बैंड के साथ मुख्यमंत्री एवं कैबिनेट मंत्रियों का स्वागत किया गयाद्य कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गएद्य कार्यक्रम में पहुंचने से पूर्व मुख्यमंत्री ने हेलीपैड पर अग्निवीर भर्ती में भाग लेने पहुंचे युवाओं को खाना खिलवा कर युवा मोर्चा द्वारा बनाई गईं मोदी रसोई का उद्घाटन कियाद्य कार्यक्रम के दौरान शहीद हुए जवानों के परिजनों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान वीर भूमि के रूप में है उन्होंने कहा कि इस अग्निपथ योजना से देश को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत अनुशासित युवा मिलेंगे। ऐसे ही युवा नए भारत की नींव रखेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सेना में भर्ती होने का सपना रखने वाले उत्तराखंड के युवाओं के लिए यह योजना अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।सरकार ने तय किया है कि अग्निपथ योजना के तहत सेना में सेवा देने वाले युवाओं को सेवानिवृत्ति के बाद सरकारी सेवाओं में प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के युवाओं के सर्वांगीण विकास व उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्हें पुलिस, अग्निशमन, आपदा प्रबंधन व चारधाम यात्रा प्रबंधन सेवाओं में प्राथमिकता के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी। प्रदेश सरकार इसके लिए जल्द नियमावली जारी करेगी। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि एक सैनिक पुत्री होने के नाते अग्निपथ योजना के शुभारंभ अवसर पर वह स्वयं भी अपने को गौरवान्वित महसूस कर रही हैंद्य उन्होंने कहा कि देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 14 जून को श्अग्निपथ भर्ती योजनाश् का ऐलान किया था। इससे देश के उन युवाओं का सपना पूरा होगा जो सेना में भर्ती होना चाहते हैं। अग्निपथ योजना के तहत, भारतीय युवाओं को सशस्त्र बलों में श्अग्निवीरश् के रूप में सेवा करने का अवसर प्रदान मिलेगा। उन्होंने कहा कि यूएसए, यूनाइटेड किंगडम, रूस, इजराइल, चीन व फ्रांस जैसे देशों में भी युवा इस तरह की योजना से जुड़कर देश सेवा और उज्ज्वल भविष्य से गौरवानुभूति कर रहे हैं। अग्निपथ ऐसी योजना है जो युवाओं को चार साल सेना की सेवा के साथ ही समाज को अनुशासित और प्रशिक्षित नागरिक उपलब्ध कराएगी।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी द्वारा लाल किले की प्राचीर से देश में महिलाओं के प्रति लोगों के व्यवहार पर उठाए गए मुद्दे पर कहा की प्रधानमंत्री ने महिला सम्मान को देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण स्तंभ बताया है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हमें अपनी ‘नारी शक्तिÓ का समर्थन करने की आवश्यकता है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में नारी सशक्तिकरण को एक नई दिशा एवं दशा मिली हैद्यइसके साथ ही विधान सभा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अगले 25 वर्षों में श्विकसित भारतश् सुनिश्चित करने के लिए दिए गए श्पांच प्रणश् को लेने का संकल्प लियाद्य विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर हैद्य उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास की संकल्पना पर सभी लोग प्रतिबद्ध हैं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हमें अपने युवाओं को सही दिशा दिखाने की जरूरत है। उन्हें भ्रमित होने से बचाने के लिए उन्हें अग्निपथ योजना की सही जानकारी देनी होगी।कहा कि अग्निपथ योजना देश हित की योजना है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि अग्निपथ भर्ती योजना भारत की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए क्रांतिकारी पहल है। अग्निपथ वह पथ है जहां पहुंचकर युवाओं को सुनहरे भविष्य के अवसरों के अनेकानेक मार्ग नजर आएंगे।

LEAVE A REPLY