प्रमुख संवाददाता
देहरादून। दिल्ली में आज हो रही नीति आयोग की बडी बैठक उत्तराखण्ड के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है और इस बैठक की तैयारी के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी किचन टीम के साथ राज्य के काफी अफसरों ने काफी समय से मंथन कर रखा था और आज दिल्ली में चल रही नीति आयोग की बैठक में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तराखण्ड के विकास के लिए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की झोली कैसे भरेंगे इसको लेकर राज्यवासी बैठक के फैसले पर अपनी निगाहें लगायें हुये हैं। पुष्कर सिंह धामी राज्य के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन गये हैं जो दिल्ली में जाकर केन्द्र के नेताओं से हर बार राज्य के विकास के लिए कुछ न कुछ बडी सौगात लेकर ही लौटते हैं। इस बार भी उनकी चंद मंत्रियों से हुई मुलाकात के बाद राज्यवासियों को एक आशा की किरण दिखाई दी है कि यह मंत्री जल्द उत्तराखण्ड के विकास में अपनी आहूति देंगे। उत्तराखण्ड में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कई ड्रीम प्रोजेक्ट चल रहे हैं और उन्हें धरातल पर उतारने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री एक बडे विजन के तहत उन्हे ंपूरा कराने के मिशन में लगे हुये हैं इसी के चलते राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी नीति आयोग की बैठक ले रहे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से एक बडी आशा की उम्मीद बंधी हुई है कि वह राज्य के विकास के लिए उत्तराखण्ड को एक विशेष पैकेज दे सकते हैं।
उत्तराखण्ड को सजाने और संवारने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखण्ड की जनता को वचन दे रखा है और यही कारण है कि उन्होंने राज्य में अपने कुछ ड्रीम प्रोजेक्ट धरातल पर उतारने का मिशन राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंप रखा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट को गुणवत्ता के साथ धरातल पर उतारने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद आगे आ रखे हैं और वह निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष नजर रखे हुये हैं जिसके चलते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्टों को एक बडा रूप देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रात-दिन एक किये हुये हैं और जिस तरह से उन्होंने केदारघाटी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अनुरूप बनाने के लिए खुद कमान अपने हाथों में संभाल रखी है उससे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी पुष्कर सिंह धामी को एक सफल राजनीतिज्ञ मान रहे हैं क्योंकि उनके एक साल का कार्यकाल बेदाग दिखा है और उन्होंने राज्य में जिस तरह से भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बडी मुहिम चला दी है उससे राज्यवासियों के मन में भी एक आशा की किरण जाग चुकी है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की युगल जोडी उत्तराखण्ड को आदर्श राज्य बनाने की दिशा में तेजी के साथ आग बढती जा रही है। उत्तराखण्ड में केन्द्र की दर्जनों विकास योजनायें चल रही हैं और इन योजनाओं को पारदर्शिता के साथ धरातल पर उतारने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी किचन टीम के साथ निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर पैनी नजर बनाये हुये हैं। उत्तराखण्ड में हो रहे विकास कार्यों के लिए आज दिल्ली में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हो रही नीति आयोग की बडी बैठक पर जहां सरकार एक बडी उम्मीद लगाये बैठी है वहीं उत्तराखण्डवासियों की नजरें भी नीति आयोग की इस बैठक पर लगी हुई हैं और यही कारण है कि राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस बैठक में राज्य के विकास के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से एक बडा पैकेज मांगने की तैयारियों के साथ गये हुये हैं और राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पूरी उम्मीद है कि इस बैठक में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तराखण्ड के विकास के लिए राज्य को पैकेज के रूप में एक बडा गिफ्ट दे सकते हैं। बतादें कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्यवासियों को वचन दे रखा है कि जब उत्तराखण्ड अपनी रजत जयंती मनायेगा तो वह देश के अग्रणीय राज्यों में खडा हुआ दिखाई देगा यही कारण है कि सरकार और राज्यवासियों को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से नीति आयेाग की बैठक में एक बडा गिफ्ट मिलने की आशा है।
