उत्तराखण्ड को गुलजार करने का सपना

0
131

देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक जिद्दी नेता के रूप में भी जाना जाता है क्योंकि वह अपनी जिद्द उत्तराखण्ड को गुलजार करने के लिए आगे बढते जा रहे हैं और उनका एक ही संकल्प है कि रजत जयंती पर उनका उत्तराखण्ड देश के अग्रणीय राज्यों में एक हो। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भाजपा हाईकमान ने इसलिए भी खुली आजादी दे रखी है कि वह बडे-बडे फैसले लेने में तिनकाभर भी देर नहीं करते और राज्यहित में वह कुछ भी कर गुजरने में विश्वास रखे हुये हैं। मुख्यमंत्री का मिशन रजत जयंती देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए भी एक सुखद होगा क्योंकि उन्होंने जिस तरह से राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर बडा विश्वास कर उन्हें धरातल पर उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में गुलजार करने का जो मिशन सौंपा है वह अब धीरे-धीरे आगे बढने लगा है। पुष्कर सिंह धामी ने भ्रष्टाचार से लेकर माफियातंत्र पर लगाम लगाने का जो हौसला एक साल के भीतर राज्यवासियां को दिखाया है उसी का परिणाम है कि उत्तराखण्ड की जनता ने पुष्कर सिंह धामी को राज्य की राजनीति का महानायक मान लिया है और उन्हें उम्मीद है कि उत्तराखण्ड भ्रष्टाचारमुक्त तो होगा ही होगा साथ में राज्य के अन्दर बाइस सालों से पनपता आ रहा माफियाराज भी खत्म होगा।
उत्तराखण्ड में बाइस सालों से राज्य को आदर्श राज्य बनाने का अधिकांश सरकारें ढोल पिटती रही और दम भरती रही कि राज्य में भ्रष्टाचार का खात्मा होगा लेकिन किसी भी सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार रूपी रावण का कोई भी सरकार अंत नही ंकर पाई जिसके चलते राज्य की जनता के मन में सभी सरकारों को लेकर एक बडी नाराजगी देखने को मिलती रही लेकिन जैसे ही भाजपा हाईकमान ने उत्तराखण्ड की कमान युवा नेता पुष्कर सिंह धामी के हाथों में सौंपी तो उन्होंने राज्य की जनता के सामने खुला संकल्प लिया कि वह राज्य में मुख्यमंत्री के रूप में कार्य न करते हुए मुख्य सेवक के रूप में काम करेंगे और राज्य के अन्दर भ्रष्टाचार रूपी रावण का अंत होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में अपनी सरकार की पारदर्शिता का संदेश देने के लिए सबसे पहले मुख्य सचिव के रूप में डा० एसएस संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूडी, अपर मुख्य सचिव मीनाक्षी सुन्दरम् और देशभर में अपने नाम का डंका बजाने वाले वरिष्ठ आईपीएस अभिनव कुमार को अपना विशेष प्रमुख सचिव नियुक्त किया। मुख्यमंत्री की टीम में इन अफसरों की तैनाती ने उन भ्रष्ट अफसरों की नींद उडाकर रख दी थी जो कुछ सरकारों में अपने आपको पॉवरफुल समझकर भ्रष्टाचार का खेल खेलने में बडी होशियारी के साथ जुटे हुये थे? मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जहां राज्य के अन्दर खनन माफियाओं पर प्रहार करना शुरू किया वहीं उन्होंने भू-माफियाओं और जेलों से गैंग चलाने वाले कुख्यात अपराधियों की नाक में नकेल डालने के लिए एक बडा ऑपरेशन शुरू किया तो उससे अपराधियों के मन में पुष्कर सरकार का एक बडा डर उस तरह से देखने को मिलने लगा जैसे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ से अपराधी और माफिया डर रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक संकल्प के साथ उत्तराखण्ड की रजत जयंती पर राज्य को आदर्श राज्य बनाने की दिशा में काम शुरू कर रखा है और राज्य के अन्दर चारो तरफ विकास योजनायें जिस तेजी के साथ शुरू की गई हैं उसे देखकर राज्यवासियों को भी अब दिखाई देने लगा है कि पुष्कर सिंह धामी की सरकार में किस तेजी के साथ विकास का पहिया आगे बढता जा रहा है। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी किचन टीम के मन में सिर्फ एक जिद्द ने जन्म ले लिया है कि जब उत्तराखण्ड की रजत जयंती प्रदेश के अन्दर धूमधाम से मनाई जायेगी तो राज्य में न तो भ्रष्टाचार का कोई तांडव देखने को मिलेगा और न ही नशा माफियाओं का कोई अंश राज्य के किसी भी जनपद में दिखाई देगा इसके साथ ही अपराधियों और माफियाओं को पुष्कर सरकार की किचन टीम वो सबक सिखायेगी कि उसे यह आभास होगा कि अब उत्तराखण्ड उनके लिए नहीं रहा।

LEAVE A REPLY