मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट पर काम शुरू

0
116

देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का साफ कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण की योजनायें बनी। कोविड के समय केन्द्र द्वारा किये गये कार्यों की पूरे विश्व ने सराहना की और मुफ्त कोविड वैक्सिनेशन किया गया और देश में अस्सी करोड लोगों को दो वर्ष से नि:शुल्क राशन दिया जा रहा है साथ ही कहा कि उत्तराखण्ड देश के साथ चलने वाला राज्य है। यहां का हर परिवार सेना से जुडा हुआ है अग्निपथ योजना का उत्तराखण्ड ने स्वागत किया है और उत्तराखण्ड में कोटद्वार और पिथौरागढ में भर्ती आयोजित होने जा रही है जिसमें हजारों की संख्या में युवा जोश के साथ आगे आ रहे हैं।
उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य को अपने प्रदेश की रजत जयंती पर आदर्श राज्य बनाने के मिशन में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ अपने कदम आगे बढाये हुये हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का साफ कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव है और उनके निर्देशन में सरकार अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं को धरातल पर उतारने की दिशा में काम कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप केदारनाथ धाम में पुर्ननिर्माण का काम तेजी से करा रहे हैं और इसी प्रकार बद्रीधाम के मास्टर प्लान पर भी उन्होंने बडे स्तर पर काम शुरू करा दिया है। कुमांऊ क्षेत्र में पौराणिक मन्दिरों के लिए मानसखण्ड मन्दिर माला मिशन पर काम किया जायेगा जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवभारत एक आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लिया है उसी प्रकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी नवनिर्माण उत्तराखण्ड का संकल्प लेकर राज्य के अन्दर विकास को आगे बढाने के मिशन में लगे हुये हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखण्ड से लगाव के चलते ही राज्य में कनेक्टीवीटी में बहुत तेजी से काम हुआ है जिससे पहाड के लिए सफर काफी सुविधाजनक हो चुका है। आज सडक मार्ग से दिल्ली से देहरादून की दूरी मात्र चार घंटे में पूरी होना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कारण ही सम्भव हो पाई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मानना है कि देवभूमि उत्तराखण्ड सैन्य बहुल्य प्रदेश है और अन्तर्राष्ट्रीय सीमाओं के होने के कारण सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है और राज्य की जनता से उन्होंने जो वायदा किया था कि नई सरकार के गठन होने पर उन्होंने सबसे पहला निर्णय यूनिफार्म सिविल कोर्ड को लेकर लिया है जिसके लिये एक समिति का गठन हो चुका है और वह अपने मिशन में आगे बढी हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मानना है कि उत्तराखण्ड धर्म, संस्कृति और अध्याय का केन्द्र है सबके लिए एक समान कानून हो यह सरकार का संकल्प है कि उसे राज्य में लागू करे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पदभार संभालने के बाद ही सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास पर काम शुरू कर रखा है इसके साथ ही अवैध निर्माण और अवैध गतिविधियों पर उन्होंने अपना चाबुक चला रखा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी ताजपोशी के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय नेतृत्व और उत्तराखण्ड की जनता के सामने हमेशा अपना सिर झुकाकर उनका अभिनंदन कर रहे हैं उनका साफ कहना है कि एक सैनिक पुत्र को राज्य के मुख्य सेवक के रूप में काम करने का अवसर देना भाजपा में ही सम्भव है। मुख्यमंत्री बार-बार संकल्प ले रहे हैं कि 2०25 में जब उत्तराखण्ड अपनी रजत जयंती मनायेगा तो हर क्षेत्र में वह आदर्श राज्य बनेगा इसके लिए केवल एक दो विधानसभा में काम करने से नहीं होगा बल्कि पूरे उत्तराखण्ड का विकास करना होगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का साफ मानना है कि वर्ष 2०14 के बाद पूरे देश में नया वर्क कल्चर आया है उसका प्रभाव उत्तराखण्ड में भी देखने को मिल रहा है। उत्तराखण्ड का विकास केन्द्र के सहयोग से तेजी के साथ आगे बढ रहा है और ऋषिकेश एम्स में हजारों लोगों को इलाज की सुविधा मिल रही है तथा उधमसिंहनगर में इसका सैटेलाईट सेंटर बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री एक स्पष्टवादी हैं और उनका साफ कहना है कि गैरसैंण हमारी सम्भावनाओं और भावनाओं का केन्द्र बिन्दु है और यहां का विकास सिलसिलेवार तरीके से किया जा रहा है और राज्य में माफियाराज का अंत करने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिस तरह से अपनी किचन टीम के साथ मिलकर एक बडे विजन के तहत काम करना शुरू किया है उससे उत्तराखण्डवासियों को एक बडी उम्मीद है कि अब जल्द ही उन्हें माफियाराज से आजादी मिलेगी?

LEAVE A REPLY