तीज उत्सव को धूमधाम से मनाया

0
154

नगर संवाददाता
देहरादून। जय मां वैष्णो महिला सेवा मंडल द्वारा तीज का उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर मंडल के सभी महिलाओं ने हरे रंग की साड़ी हरे रंग की चूडिय़ां व मेहंदी व डांस प्रतियोगिता भी की और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये, जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और तीज उत्सव को बहुत धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम मीनू खरबंदा, सुमन नागलिया, नेहा सेठी, मधु सेठी, शिवानी सरोत्रा, पूर्णिमा, प्रिया पाल, अनु मित्तल, मीनू शर्मा, रिंकी, मीनाक्षी, सोनिया, ज्योति तनेजा, नीतू सेठी, दिव्या गोयल आदि ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY