जिले के युवाओं को दे रहें हैं सेना भर्ती की नि:शुल्क ट्रेनिंग

0
122

चिरंजीव सेमवाल
उत्तरकाशी। एक ओर जहां अग्निवीर योजना का विरोध हुआ वही उत्तरकाशी में एक पूर्व फौजी की ईमानदार पहल रंग ला रही और युवाओं को सेना भर्ती की निशुल्क ट्रेनिंग दे रहें हैं। पहाड़ी जिलों की राष्ट्रीय सडकें हों या फिर ग्राम सड़कें जहां तहाँ आपको सड़कों पर बड़ी संख्या में युवा लोग दौड़ते भागते, कसरत करते , पसीना बहाते मिल जाएंगे। और ये पसीना सिर्फ और सिर्फ इस लिए बहाया जा रहा है ताकि भारतीय सेना में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर बन सकें। भारतीय सेना को ज्वाइन कर देश सेवा कर देश पर मर मिटें।
उत्तरकाशी में बड़ी संख्या में युवाओं को एक पूर्व सैनिक चंद्रमोहन प्रशिक्षण दे रहें हैं। उत्तरकाशी के युवा अग्निवीर बनने का सपना लिए मैदान में दौड़ते नजर आ रहे हैं।और इनके सपनों को पंख लगाने का काम कर रहे हैं भारतीय सेना से अभी हाल में रिटायर्ड हुए फौजी चंद्र मोहन । बिना प्रचार प्रसार के, बिना किसी फाउंडेशन के ये फौजी युवाओं को निशुल्क ट्रेनिंग दे रहे हैं। जनपद उत्तरकाशी के युवाओं में अग्निवीर भर्ती को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से लगे कुटेटी देवी मंदिर मोटरमार्ग पर बड़ी संख्या में युवक भर्ती की तैयारी में जुटे हुए है। यहां के युवा अग्निवीर बनने का सपना लिये मैदान में दौड़ते नजर आ रहे हैं। जिससे युवाओं में काफी उत्साह है और युवा अपने आप को शारारिक रूप से फिट और बेहतर महसूस कर रहे है।
सेवानिवृत्त के बाद से ही पूर्व सैनिक चंद्र मोहन लगातार जिला मुख्यालय में युवाओं को निशुल्क फिजिकल प्रशिक्षण करा रहे हैं। चंद्र मोहन का कहना है वह युवाओं को भर्ती की तैयारी तो करा रहे हैं साथ युवा नशे से भी दूर रहे ये ही उनका मकसद है। भारतीय सेना में भर्ती का सपना पाले युवा ट्रैनिंग लेकर देश भावना से गदगद है। पहाड़ के युवाओं में आजादी से पूर्व से ही फौज में जाने का जज्बा रहा है। लेकिन इस बार अग्निवीर भर्ती को लेकर भी युवाओं में जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है और फौजी चंद्र मोहन की यह खास ट्रैनिंग भी रंग ला रही है। भाजपा नेता लोकेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि विरोधियों के लाख विरोध और दुष्प्रचार के बावजूद उत्तराखंड के युवाओं में अग्निवीर भर्ती को लेकर खासा उत्साह है। उन्होंने कहा कि देवके युवा सेना में 4 साल रहें या 4० साल मर मिटेंगे तो सिर्फ अपने देशहिंदुस्तान के लिए ही। वहीं दूरी तरफ सेना भर्ती की तैयारी कर रहे नितिन चौहान का कहना है कि अग्निपथ योजना और अग्निबीर का विरोध करने वाले तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश हित मे लिए गए हर निर्णय का विरोध करते हैं।

LEAVE A REPLY