नरेन्द्र मोदी के सपनों का बनाऊंगा उत्तराखण्ड

0
130

देहरादून(संवाददाता)। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को स्वच्छता के साथ सरकार चलाने का जो मंत्र दे रखा है उसी मंत्र को धारण करते हुए पुष्कर सिंह धामी राज्य के अन्दर पारदर्शिता के साथ सरकार चलाकर नरेन्द्र मोदी के सपनों का उत्तराखण्ड बनाने की दिशा में आगे बढते जा रहे हैं और मुख्य सेवक की टेडी नजर भ्रष्टाचारियों पर लगी हुई है जिसके चलते पुष्कर सिंह धामी रडार पर कोई भी भ्रष्टाचारी बच नहीं पायेगा।
उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इस बात का इल्म है कि राज्य होने वाले हर काम पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की टीम की नजर रहती है और जो भी भ्रष्टाचार करने के लिए अपने कदम आगे बढाने की कोशिश करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाया जाना तय माना जा रहा है। पुष्कर सिंह धामी ने सबसे पहले अपनी टीम में ऐसे ईमानदार अफसरों को शामिल किया जिन पर तिनकाभर भी दाग नहीं है जिससे उत्तराखण्ड से लेकर दिल्ली तक संदेश पहुंच चुका है कि पुष्कर सिंह धामी अपनी स्वच्छ किचन टीम के साथ राज्य को विकास की राह पर तेजी से ले जाने का रास्ता पकडे हुये हैं। उत्तराखण्ड के इतिहास में पहली बार ऐसा देखने को मिला कि राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जब भी देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात हुई तो देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुष्कर सिंह धामी की पीठ थपथपाई।
देश के प्रधानमंत्री का पुष्कर सिंह धामी पर अटूट विश्वास मुख्य सेवक को एक बडी ऊर्जा दे रहा है और यही कारण है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य के अन्दर भ्रष्टाचार के नाम को जड से उखाड फेंकने के विजन में आगे बढे हुये हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपनों का उत्तराखण्ड बनाने की दिशा में तेजी के साथ आगे बढ रहे हैं और राज्य की जनता भी अब यह कहने से नहीं चूक रही कि पुष्कर सिंह धामी को आज तक क्यों सरकार में मुख्य धारा पर लाया गया क्योंकि अगर उन्हें 2०17 में मुख्यमंत्री की कमान सौंपी होती तो आज उत्तराखण्ड विकास की राह पर जगमग करता हुआ नजर आता।

LEAVE A REPLY