सीएम धामी का उत्तराखण्ड में दिख रहा जलवा

0
108

देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड में किसी ने यह कल्पना भी नहीं की थी कि एक युवा विधायक मुख्यमंत्री की कुर्सी पर आसीन होकर एक नये अंदाज में सत्ता चला पायेगा लेकिन राज्यवासियों की सोच को राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पलट कर रख दिया और उन्होंने चारधाम यात्रा, कावंड यात्रा से लेकर पहाडी जिलों की जनता के साथ आगे बढकर उनके रंग में रंगकर उन्हें अपना बनाया उससे राज्य में हर तरफ मुख्य सेवक का जादू चल रहा है और हैरानी वाली बात है कि पहाडों के लोग भी राज्य के मुख्य सेवक से बडी उम्मीद पालकर उनके जयकारे लगा रहे हैं और उन्हें अब इस बात का विश्वास हो रहा है कि आने वाले समय में पहाडों से जरूर पलायन रूकेगा और उनके अपने फिर अपने घरों मे ंआकर उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। उल्लेखनीय है कि पुष्कर सिंह धामी ने सत्ता चलाने का जो पैमाना तय किया वह सौम्यता, हंसमुख और सबको साथ लेकर चलने का है और वह इसी राह पर आगे बढते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने आपको मुख्यमंत्री न मानकर राज्य का मुख्य सेवक मान रखा है और वह आवाम के बीच जाकर जिस तरह से उनके रीति रिवाजों को अपना कर उनके साथ कार्यक्रमों में नृत्य कर रहे हैं वह पुष्कर सिंह धामी को एक नये द्वार पर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है जहां हर कोई यह कहने से नहीं चूक रहा कि अगर राज्य के अन्दर पुष्कर सिंह धामी को पहले मुख्यमंत्री की कुर्सी पर विराजमान किया होता तो आज उत्तराखण्ड एक नई दिशा में जाता हुआ दिखाई देता जहां विकास की विकास होता और राज्य का हर बाशिंदा सरकार में अपने आपको सुरक्षित महसूस करता।

LEAVE A REPLY