पत्रकारों ने अफसर को सौंपा अपना दर्द

0
130

विकासनगर(संवाददाता)। पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं के संबंध में विकासनगर के उपजिलाधिकारी विनोद कुमार से मुलाकात कर पछवादून प्रेस क्लब एवं उत्तराखंड पत्रकार यूनियन शाखा इकाई विकासनगर पछवादून जिला अध्यक्ष राकेश खत्री के नेतृत्व में पदाधिकारियों महानिदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग उत्तराखंड को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देते हुए जिला अध्यक्ष राकेश खत्री ने कहा कि आज पत्रकार पहाड़ी क्षेत्र हो या मैदानी क्षेत्र का सभी अपनी जान को जोखिम में डालकर लोकतंत्र में अपनी अहम जिम्मेदारी निभा रहे हैं, सरकार एवं एवं लोक सूचना विभाग ने पत्रकारों के हित में जो विज्ञप्ति निकाली है उसमें कई खामियां पाई गई हैं, पत्रकारों का पारिश्रमिक 12००० प्रति माह की प्रमाणित प्रतियां होना आवश्यक बनाया गया है किसी यूनियन की राय में पूरी तरह से हटाई जाना चाहिए, स्वतंत्र पत्रकार की मान्यता के लिए अनुभव को 2० वर्ष रखा गया है इसे घटाकर 1० वर्ष किया जाना चाहिए साथ ही अन्य शर्तें पूर्व की भांति यथावत होनी चाहिए, राज्य स्तरीय मान्यता के लिए दैनिक समाचार पत्र की प्रसार संख्या न्यूनतम 5०००० प्रति रखी गई है जिस पर यूनियन की राय है कि इसे 5०००० प्रति से घटाकर न्यूनतम 1०००० प्रति करना न्याय उचित होगा यह क्षेत्रीय पत्रकारिता को जीवित रखने के लिए बहुत जरूरी है। वेब पोर्टल में यूजर की प्रतिमाह संख्या उत्तराखंड की भौगोलिक दशा को देखते हुए असंभव है लिहाजा यूनियन की राय है कि वेब पोर्टल के लिए मान्यता सूचीबद्ध ता के लिए पहले से चली आ रही श्रेणियों के आधार पर ही हो।इस मौके पर चन्दराम राजगुरू, कैलाश बडोनी, राजेश नेगी, सत्येंद्र सिंह, कुलदीप सिंह,एस एस आसीम, अरुण डोगरा,विनोद रौथाण, परविंदर तुली, राजेश पवार, कुंवर जावेद आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY