देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने विगत कुछ दिनों से दून अस्पताल में भर्ती हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह रावत गांववासी के स्वास्थ्य का हालचाल जाना।
यहां बता दें कि पूर्व काबीना मंत्री मोहन सिंह रावत गांववासी डायबिटीज की समस्या के कारण विगत एक हफ्ते से दून अस्पताल में भर्ती है जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने अस्पताल पहुंच कर पूर्व काबीना मंत्री से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने उनका इलाज कर रहे चिकित्सकों से उनकी बीमारी से संबंधित विषय के बारे में पूछा।
इस अवसर पर जिस पर दून अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि शुगर बढऩे के कारण मोहन सिंह रावत गांववासी को समस्या उत्पन्न हुई थी अब उनका शुगर नियंत्रण में है एवं सभी प्रकार के टेस्ट करवाए जा रहे हैं और जिसके बाद संबंधित बीमारी का इलाज किया जाएगा। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने पूर्व काबीना मंत्री मोहन सिंह रावत गांववासी की पत्नी से भी बातचीत की।
