देहरादून(संवाददाता)। राष्ट्रपति चुनाव में उत्तराखण्ड से विपक्ष को भी साथ लेकर पार्टी की उम्मीदवार के पक्ष में मतदान कराने को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुछ समय पहले ही एक बडा खाका तैयार कर लिया था और उसी खाके को धरातल पर उतारने के लिए उन्होंने गुप्त ऑपरेशन चला रखा था। आज सुबह से विधानसभा में राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान की सारी तैयारियां हो चुकी थी और सुबह से ही उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर खुद मोर्चा संभाल रखा था और उन्होंने पार्टी के मंत्री व विधायकों को सुबह से ही मतदान के लिए विधानसभा में पहुंचने के लिए अपने कदम आगे बढा रखे थे और उसी के चलते राष्ट्रपति चुनाव में मतदान करने के लिए मंत्री विधायक पुष्कर सिंह धामी से मिलकर एक बडे विजन के तहत मतदान करने के लिए आगे आ रखे थे। पुष्कर सिंह धामी की पैनी नजर विपक्ष व निर्दलीय विधायकों पर भी लगी हुई थी और उन्होने जिस तरह से विपक्ष को भी राष्ट्रहित में पार्टी की उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने के लिए उनसे आग्रह कर रखा था उसको देखते हुए सम्भावना व्यक्त की जा रही थी कि उत्तराखण्ड से भाजपा अपने मंत्री, विधायकों के अलावा विपक्ष के कुछ वोट भी सम्भवत: राष्ट्रपति की उम्मीदवार के पक्ष में दिलाने में सफल हो सकते हैं?
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति की उम्मीदवार के चुनाव को लेकर उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले कुछ दिनों से मोर्चा संभाल रखा था और वह इसी मिशन में आगे बडे हुये थे कि भाजपा के सांसद, मंत्री व विधायक तो पार्टी उम्मीदवार को अपना मत देंगे ही लेकिन विपक्ष को भी अपने साथ मिलाकर उन्हें पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने के लिए आगे लाया जाये इसी रणनीति पर पुष्कर सिंह धामी खुद मोर्चा संभालकर आगे बडे हुये थे और ऐसी उम्मीद दिखाई दे रही थी कि जिस तरह से पुष्कर सिंह धामी विपक्ष को भी साथ लेकर चल रहे हैं उसके चलते वह विपक्ष के कुछ विधायकों को भी पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में मतदान कराने के लिए आगे ला सकते हैं। आज सुबह से ही विधानसभा में राष्ट्रपति के चुनाव को लेकर गहमा-गहमी नजर आ रही थी और राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चुनाव शुरू होने से पूर्व ही विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी को ज्यादा से ज्यादा मतदान का फायदा पहुंचाने के मिशन में उन्होंने मोर्चा संभाल रखा था। मतदान में किसी भी मंत्री व विधायक द्वारा जल्दबाजी में मतदान करते हुए कोई गलती न हो इसके लिए सभी मंत्री और विधायकों को बीते रोज मॉकड्रिल कराकर उन्हें मतदान की बारीकियां समझा दी गई थी। आज सुबह ही पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए खुद मतदान किया और अपनी समूची टीम को जहां वह मतदान करने के लिए आगे ला रहे थे वहीं उनकी नजर विपक्ष के कुछ विधायकों पर भी थी जिन्हें वह पार्टी प्रत्याशी की उम्मीदवार के पक्ष में मतदान कराने के लिए एक बडे विजन के तहत मोर्चा संभालकर बैठे हुये थे।
