देवभूमि में कांवडियों का स्वागत करेगी पुष्कर सरकार

0
112

देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा की सफलता के बाद राज्य में होने वाली कांवड यात्रा को लेकर काफी उत्सुक दिखाई दे रहे हैं और उन्होंने इस कांवड यात्रा को एतिहासिक बनाने के लिए सारा खाका तैयार कर लिया है और साफ ऐलान किया है कि शिवभक्तों का उत्तराखण्ड देवभूमि मे ंस्वागत होगा और यह स्वागत गंगा के तट पर किया जायेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिस तरह से कांवड यात्रा में आने वाले करोडो कांवडियों का देवभूमि में स्वागत करने और उन पर फूलो की वर्षा करने का प्लान तैयार किया है उससे उत्तराखण्ड में पहली बार कांवड यात्रा में आने वाले शिवभक्तों को पुष्कर सरकार का असीम प्रेम देखने को मिलेगा जिसका संदेश समूचे देश में जायेगा कि उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले ऐसे मुख्यमंत्री होंगे जिन्होंने देवभूमि में कांवड यात्रा के दौरान कांवडियों का स्वागत किया है।
उल्लेखनीय है कि उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य में होने वाले बडे-बडे आयोजनों को सफल बनाने के लिए अपनी किचन टीम के साथ एक बडी रणनीति बनाकर उसे धरातल पर उतारने के लिए आगे आते हैं। देशवासियों ने इस बार चारधाम यात्रा को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जो संदेश दिया था उसी का परिणाम था कि देशभर से लाखो श्रद्धालु चारधाम यात्रा के उमड आये और पहली बार ऐसा देखने को मिला कि चारधाम यात्रा में न तो कहीं कोई अनहोनी हुई और न ही किसी यात्री इस बात पर सरकार को कोसा कि उन्हें दर्शनों के दौरान कोई असुविधा झेलनी पडी। पुष्कर सिंह धामी ने एक बडे जज्बे के साथ चारधाम यात्रा को सफल बनाया और अब राज्य में शुरू होने जा रही कांवड यात्रा को लेकर उन्होने अपनी किचन टीम के साथ मिलकर जो प्लान तैयार किया है वह प्लान जब धरातल पर उतरेगा तो देश के कोने-कोने से देवभूमि मे ंआने वाले करोडो कावंडियों को पुष्कर सरकार के स्वागत का जो रूप देखने को मिलेगा उसे देखकर करोडो कावंडिये पुष्कर सिंह धामी के सत्ता चलाने का गुणगान समूचे देश में करेंगे। पुष्कर सिंह धामी ने आज हरिद्वार में कांवड यात्रा की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ एक बैठक की और इस बैठक में समूचे अधिकारियों को साफ संदेश दिया कि कावंड यात्रा में आने वाले किसी भी कावंडिये को कोई परेशानी न उठानी पडे और देवभूमि में आकर उसे ऐसा अनुभव होना चाहिए कि वह शिव की नगरी मे ंप्रवेश कर चुके हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांवड यात्रा को लेकर उनकी सरकार पूरी तरह से अलर्ट मोड मे ंहै और इस यात्रा को अभूतपूर्व अनाने के लिए समूचा शासन-प्रशासन तैयार है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि में जब शिवभक्तों का आगमन होगा तो गंगा तट पर सभी शिव भक्तों का स्वागत होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांवड यात्रा में आने वाले कांवाडियों के स्वागत के लिए जो खाका तैयार किया है वह हर कावंडिये को पसंद आयेगा क्योंकि उसे अनुभव होगा कि उत्तराखण्ड में पुष्कर सिंह धामी ने शिव भक्तों का आदर सत्कार करने के लिए कितनी बडी तैयारी कर रखी थी।

LEAVE A REPLY