रामनगर(संवाददाता)। पंजाब से रामनगर घूमने आए पर्यटको की अर्टिगा कार आज सुबह तड़के ग्राम ढेला के समीप स्थित रपटे को पर करते समय पानी के तेज बहाव में बह गयी। घटना में कार में सवार 9 लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि कार में सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर शाम पर्यटकों का एक दल ग्राम ढेला में स्थित एक रिसोर्ट में रुका हुआ था। शुक्रवार की सुबह 1० लोग वापस जा रहे थे। इसी बीच ढेला में बरसाती नाले में पानी का बहाव अचानक बढऩे के कारण कार पानी में बहते हुए नीचे गिर गई। कार बहने की सूचना के बाद आसपास के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। वही कॉर्बेट पार्क के ढेला पर्यटन जोन में पर्यटकों को भ्रमण कराने वाले कई जिप्सी चालक भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने नीचे गिरी कार में फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया तो यह लोग 4 लोगों के शव ही निकाल पाए। जबकि 5 शव गाड़ी के अंदर ही फस गए गाड़ी में फंसे पांचों शवो को कई घंटों की मशक्कत के बाद गाड़ी के दरवाजे तोडऩे व काटने के बाद बाहर निकाला गया इस दुर्घटना में 6 महिलाएं व तीन पुरुषों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम गौरव चटवाल, सीओ बलजीत सिंह भाकुनी, कोतवाल अरुण कुमार सैनी के साथ ही दमकल विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए एसडीएम गौरव चटवाल ने दुर्घटना में घायल महिला का नाम नाजिया पत्नी साने आलम निवासी ठाकुरद्वारा उत्तर प्रदेश बताया जा रहा है। यह भी बताया जाता है कि उत्तफ घायल महिला कॉर्बेट कॉलोनी रामनगर की रहने वाली है। प्रशासन घायल महिला से घटना की जानकारी लेने में जुटा हुआ है। दुर्घटना में 24 वर्षीय आशिया पत्नी मौ. उमर निवासी कार्बेट कालोनी रामनगर हाल निवासी फरीदनगर ठाकुरद्वारा, 3० वर्षीय कविता पुत्री भूपेन्द्र सिंह निवासी गुरूअंगद देव कालोनी राजपुरा पटियाला पंजाब, 3० वर्षीय संगीता तमांग उर्फ माही पुत्री नारायण तमांग निवासी कल्लू मोहल्ला गढी ईस्ट आफ कैलाश नई दिल्ली, 23 वर्षीय पिंकी कुमारी उर्फ शकीना पत्नी देवेन्द्र साहनी निवासी नोएडा, 23 वर्षीय जाह्नवी उर्फ सपना निवासी ग्राम इन्द्रपुरा पटियाला पंजाब, 35 वर्षीय हिना निवासी भजनपुरा दिल्ली, 4० वर्षीय पवन जैकब पुत्र सुरजीत जैकब निवासी पटियाला पंजाब, अमनदीप सिंह पुत्र मनोहर सिंह निवासी संगरूर पंजाब, इकबाल पुत्र बाबा प्रेम नगर पटियाला की मौत हुई है।
