मोदी धामी की जोडी से चमकने लगा उत्तराखण्ड

0
142

देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड में विधानसभा चुनाव से पूर्व देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी हर जनसभा में राज्यवासियों को एक ही संदेश दिया था कि उत्तराखण्ड के विकास को आगे बढाने के लिए राज्य में चले आ रहे सभी मिथकों को तोड दें तो उसके बाद उत्तराखण्ड एक नये विकास की राह पर आगे बढेगा। आवाम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस संदेश को स्वीकार किया और राज्य में इक्कीस सालों से चले आ रहे मिथक को चूर-चूर कर एक बार फिर राज्य में भाजपा की सरकार बना दी। उत्तराखण्ड में भाजपा की सरकार बनने के बाद देश के प्रधनमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जोडी उत्तराखण्ड को तेजी के साथ संवारने के मिशन में जिस तरह से आगे बढती जा रही है उससे राज्य के अन्दर यह संदेश जा रहा है कि ट्रिपल इंजन विकास की राह पर बुलट ट्रेन से भी तेज दौडने लगा है और उत्तराखण्ड के बडे भाई उत्तर प्रदेश ने जिस तरह से अपराधियों पर बडा प्रहार कर रखा है उससे उत्तराखण्ड की सीमा में यह अपराधी अब घुसने का साहस तक नहीं दिखा पा रहे हैं। नरेन्द्र मोदी और पुष्कर सिंह धामी की जोडी का ही कमाल है कि रायपुर में जिस नई विधानसभा और सचिवालय को वन विभाग की वर्षों से क्लिरिंयस नहीं मिल पा रही थी अब केन्द्र सरकार ने उसे हरी झण्डी दे दी है जिससे अब रायपुर में नई विधानसभा और सचिवालय को बनाने की दिशा में राज्य के मुख्यमंत्री जल्द वहां उसकी नींव रखेंगे।
उल्लेखनीय है कि उत्तराखण्ड की अस्थाई राजधानी में शहर के बीच विधानसभा और सचिवालय होने के कारण वहां हमेशा भीड होने से आवाम को काफी परेशानियों का सामना करना पडता है और वहां की सुरक्षा को लेकर भी कई बार सवालिया निशान लगे हैं क्योंकि दोनो स्थान ऐसी जगह पर स्थित हैं जहां की सुरक्षा को हमेशा खतरा ही बना रहता है। विधानसभा और सचिवालय को शहर से स्थानान्तरित करने को लेकर लम्बे समय से पूर्व सरकार प्रयास करती रही लेकिन उन्हें केन्द्र के वन विभाग ने कभी क्लिरिंयस नहीं दी। उत्तराखण्ड के नये निजाम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड को आदर्श राज्य बनाने की दिशा में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आशीर्वाद हासिल कर रखा है और यही कारण है कि उत्तराखण्ड के विकास की राह मे ंकेन्द्र सरकार हर योजना में पुष्कर सिंह धामी के साथ खडी हुई दिखाई दे रही है। गौरतलब है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पुष्कर सिंह धामी की जोडी ने उत्तराखण्ड की रजत जयंती तक राज्य को आदर्श राज्य बनाने का संकल्प ले रखा है और इसी के चलते कुछ समय पूर्व पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड की राजधानी के रायपुर में नई विधानसभा और सचिवालय बनाये जाने के लिए केन्द्र सरकार के वन विभाग से अनुमति न मिलने को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय वन मंत्री से मुलाकात की थी और जल्द से जल्द वन विभाग की क्लिरिंयस दिये जाने की मांग की थी। पुष्कर सिंह धामी के उत्तराखण्ड में बढते कदमों को तेजी से आगे बढाने के लिए आखिरकार केन्द्रीय वन विभाग ने रायपुर क्षेत्र में साठ हैक्टेयर भूमि पर विधानसभा और सचिवालय बनाये जाने के लिए अपनी क्लिरिंयस दे दी है। नई विधानसभा और सचिवालय का रास्ता साफ होने के बाद अब प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जल्द से जल्द रायपुर में नई विधानसभा और सचिवालय के निर्माण के लिए आधारशिला रखेंगे और अब नई विधानसभा और सचिवालय हाईटेक तरीके से बनाया जायेगा जिससे वहां कोई परिंदा भी पर न मार पाये।

LEAVE A REPLY