कावड और ईद पर पुलिस प्रशासन चौकन्ना

0
192

डोईवाला(संवाददाता)। ईद और कावड़ को देखते हुए आज एसडीएम और पुलिस ने क्षेत्र के सभी समुदायों के लोगों के साथ बैठक कर त्योहारों पर आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
इस अवसर पर बैठक में उपस्थित सभी समुदायों के लोगों से सुझाव भी लिए गए ताकि ईद और कावड़ मेले पर आपसी भाई चारा बना रहे।
ईद और कावड़ यात्रा को लेकर कोतवाली परिसर में हुई बैठक में एसडीएम युक्ता मिश्रा के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी डोईवाला अनिल शर्मा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मैनवाल के साथ क्षेत्र के विभिन्न समुदायों के तमाम लोग मौजूद थे। एसडीएम युक्ता मिश्रा और पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल शर्मा ने बैठक में मौजूद लोगों से ईद और कावड़ यात्रा पर आपसी सौहार्द का परि बैठक में निर्णय लिया गया की ईद के अवसर पर कोई भी खुले में कुर्बानी नहीं देगा और ना ही कुर्बानी की फोटो या वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करेगा, साथ ही कावड़ यात्रा के दौरान किसी तरह का हल्ला गुल्ला और लाठी डंडे तथा हथियार लेकर नही चलेगा।
बैठक में एसडीएम डोईवाला युक्ता मिश्रा, पुलिस क्षेत्राधिकारी डोईवाला अनिल शर्मा, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मैनवाल, भाजपा मंडल माजरी के अध्यक्ष राजकुमार, चंद्रभान, नगर पालिका सभासद तेली वाला कादिर, अधिवक्ता शाकिर, बॉबी नारंग, के साथ एसएसआई कविंद्र राणा, जोली ग्रांट चौकी इंचार्ज मुकेश डिमरी, लाल तप्पड़ चौकी इंचार्ज विकेंद्र चौधरी, हररावाल चौकी इंचार्ज नवीन डंगवाल आदि तमाम लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY