कप्तान प्रदीप के बिछाये जाल में फंसा शातिर गैंग

0
169

अल्मोडा(संवाददाता)। जनपद में अपराधियों व नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस कप्तान ने बडा ऑपरेशन चला रखा है और किसी भी वारदात के बाद उसका चंद समय में खुलासा करने का रिकार्ड बनता जा रहा है। शातिर चोरों ने एक कम्पनी के टॉवरों से जब बैटरियां चुराने के लिए अपने कदम आगे बढाये तो कप्तान ने इस वारदात को चुनौती के रूप में लेते हुए एसओजी व सोमेश्वर थाना प्रभारी को जल्द से जल्द चोरों को सलाखों के पीछे पहुंचाने का मिशन सौंपा और पुलिस ने आखिरकार शातिर चोर गैंग को दबोचकर उनके कब्जे से लाखों रूपये की बैटरियां बरामद की। पुलिस व एसओजी के इस गुडवर्क पर डीआईजी ने जहां पुलिस टीम को दस हजार रूपये ईनाम दिया वहीं पुलिस कप्तान ने भी अपनी टीम की पीठ थपथपाते हुए उसे पांच हजार रूपये का ईनाम दिया।
पुलिस कप्तान प्रदीप राय ने आज मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि आठ जून को सचिन कुमार ने शिकायत की थी कि भेटुली ताकुला के टावर में लगी तीन बैटरी चोरी कर ली गई हैं। इस पर एसओजी व सोमेश्वर पुलिस टीम को चोरों की तलाश में लगाया। उन्होंने बताया कि चोरो को दबोचने के लिए अपने सूचना तंत्र को मजबूत किया गया और संदिग्धों की जगह-जगह चैकिंग और तलाशी आ ऑपरेशन चलाया गया। उन्होंने बताया कि आज पातली बगड़ सोमेश्वर से बैटरी चोरी करने का तानाबाना बुनने वाले मास्टर माइंड समेत तीन लोगों को दबोच लिया और उनके कब्जे से चोरी में प्रयोग किये गये वाहन यूपी25ईआर-94०9 को सीज किया गया। पुलिस कप्तान प्रदीप राय ने बताया कि गैंग से जब पूछताछ की गई तो पता चला कि मास्टर माइंड शिवम् द्वारा बताया गया कि वह जीओ कम्पनी के टॉवर इंस्टोलेशन का काम करता है और इन टॉवरों में लगी बैटरी के बारे में अच्छी जानकारी थी। उन्होंने बताया कि रात्रि में लोगों के सो जाने के बाद चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। कप्तान ने बताया कि दलिप को बरेली से उमेश की वैन मंगाकर बैटरी चोरी करके ले जाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि घटना के बाद गैंग ने टॉवरों से चोरी की गई बैटरी को मल्ला पातडीबगड़ स्थित खण्डरनुमा मकान में छुपा रखा था। आज टीम द्वारा दबिश देकर छह बैटरी जो वाहन में रखी गयी थी एवं पुलिस के डर से खण्डरनुमा मकान में पत्तियों से ढककर रखी गई जिन्हें दिल्ली में बेचा जाना था उन्हें भी रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कप्तान ने बताया कि इस वारदात में काशीपुर उधमसिंह नगर निवासी शिवम् मौर्य वाहन चालक उमेश गुप्ता निवासी बरेली और दलिप कश्यप निवासी बरेली को दबोच लिया। पुलिस कप्तान ने बताया कि पकडी गई बैटरियां लगभग साढे सात लाख रूपये की हैं। इस वारदात का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को डीआईजी और कप्तान ने ईनाम देकर उनकी पीठ थपथपाई।

LEAVE A REPLY