देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देश के प्रधानमंत्री के साथ आगे आकर उत्तराखण्ड में एक नया इतिहास बनाने की ओर आगे बढ़ चुके हैं और प्रधानमंत्री की पहली पसंद बने उत्तराखण्ड को एक हराभरा और खुशमिजाज राज्य बनाने की दिशा में जिस तरह से पुष्कर सिंह धामी ने अपनी किचन टीम के साथ मिलकर आगे बढना शुरू किया है वह इस ओर इशारा कर रहा है कि इक्कीस सालों से जो उत्तराखण्ड अपनी पहचान बनाने में सफल नहीं हो पाया था उस उत्तराखण्ड को देश-विदेश में एक नई पहचान दिलाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जुगल जोडी उत्तराखण्ड में एक नया इतिहास रचने की ओर आगे बढ चुकी है और अब राज्यवासियों को यह यकीन हो चला है कि अब उसके उत्तराखण्ड पर कोई अपनी बुरी नजर नहीं लगा पायेगा।
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वर्षों से उत्तराखण्ड में एक बडा लगाव देखने को मिलता रहा और जब केदारनाथ में दैवीय आपदा आई थी तो वहां बचाव व राहत के लिए गुजरात से नरेन्द्र मोदी ने राहत पहुंचाने में अपना बडा दिल दिखाया था। नरेन्द्र मोदी का बाबा केदारनाथ से असीम प्रेम किसी से छिपा नहीं है जिसके चलते नरेन्द्र मोदी ने केदारपुरी को एक भव्य रूप देने की दिशा में राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपना ड्रीम प्रोजेक्ट पूरा करने का टास्क दिया हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बताये रास्ते पर चलने का पुष्कर सिंह धामी ने पहले दिन से संकल्प लिया हुआ है और इसी संकल्प का नतीजा है कि पुष्कर सिंह धामी ने साफ संकेत दे रखा है कि अब उत्तराखण्ड में एक नया इतिहास बनायेंगे।
