सौ दिन में गुड गवर्नस दिखी

0
150

देहरादून।(संवाददाता)।उत्तराखण्ड सरकार के मुखिया ने शपथ ग्रहण के बाद से ही संकल्प लिया था कि जब राज्य अपनी रजत जयंती मनायेगा तो वह देश के अग्रणी राज्यों में एक होगा और इसी के चलते पुष्कर सिंह धामी ने अपनी सरकार को विकास की राह पर ले जाने के लिए अपने कदम आगे बढा रखे हैं और जिस तरह से वह राज्य को विकास के पथ पर तेजी से ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं उसी का परिणाम है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से जब राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मुलाकात हुई तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुष्कर सिंह धामी का बेहतर अंदाज में स्वागत किया जिससे राज्यवासियों को भी एक आशा की किरण दिखाई देने लगी कि मोदी और धामी की जोडी उत्तराखण्ड को आदर्श राज्य बनाने की दिशा में हर दिन तेजी से आगे बढती जा रही है।
उत्तराखण्ड में पुष्कर सिंह धामी की सरकार तीस जून को अपने सौ दिन पूरे करने जा रही है और पुष्कर सिंह धामी अपने अब तक के कार्यकाल को बेहतर मान रहे हैं और उनका साफ कहना है कि उनकी सरकार के सौ दिन समर्पण और प्रयास के दिन है। इन सौ दिनों में सरकार ने कोशिश की है कि वह उत्तराखण्ड को आदर्श राज्य बनाने के लिए मजबूत आधारशिला रखें और उसी आधारशिला को रखते हुए सरकार आगे बढती जा रही है। पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि आने वाले दिनों में उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाये जाने के लिए वह देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आशीर्वाद से आगे बढते जा रहे हैं। पुष्कर सिंह धामी ने शपथ ग्रहण के बाद से ही संकल्प ले लिया था कि राज्य को आदर्श राज्य बनाने का उनका एकमात्र सपना है और राज्य को विकास की ऊंचाईयों पर ले जाने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखण्ड को जिस तरह से खुला आशीर्वाद मिल रहा है उसी का परिणाम है कि केन्द्र सरकार के सभी मंत्री उत्तराखण्ड के विकास के लिए पुष्कर सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खडे हुये दिखाई दे रहे हैं। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जहां राज्य को विकास के पथ पर आगे ले जाने के लिए दिन-रात एक किये हुये हैं और उनकी किचन टीम भी राज्य में स्वच्छ प्रशासन देने के लिए जिस तरह से एक बडे विजन के तहत आगे आ रखी है उससे यह कहा जा रहा है कि जब मुख्यमंत्री के चंद करीबी अफसरों की सोच राज्य को ऊंचाईयों पर ले जाने के लिए होती है तभी राज्य का मुखिया उस दिशा में तेजी के साथ आगे बढने के लिए तैयार होते हैं और यही कारण है कि लगभग सौ दिनों के कार्यकाल में विपक्ष पुष्कर सिंह धामी पर भ्रष्टाचार या घोटाले का एक भी दाग नहीं लगा पाया है जो इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि पुष्कर सिंह धामी किस विजन के तहत सत्ता चलाने के लिए आगे आ रखे हैं। पुष्कर ंिसह धामी ने राज्य के अफसरों को साफ संदेश दिया है कि वह अपने जिलों में हर व्यक्ति की समस्या का समाधान ईमानदारी से करें जिससे कोई भी व्यक्ति दूर दराग के इलाकों से उनके मुख्यमंत्री आवास में अपनी फरियाद लेकर न आये।

LEAVE A REPLY