डरपोक बनते बाहुबली चैम्पियन?

0
169

तो उमेश के इकबाल से डरने लगे कुंवर!
अब चैम्पियन की पत्नी ने उमेश कुमार से परिवार को खतरा बताया
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड में इक्कीस सालांे से राज्य के अन्दर शोर मचता आ रहा है कि कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन बाहुबली राजनेता हैं और उन्होंने जिस तरह से राजधानी से लेकर हरिद्वार में अपने हथियारों का प्रदर्शन करते हुए अपने आपको सुपर पॉवर का तमका लेने का प्रपंच रचा वह किसी से छिपा नहीं रहा। पत्रकार उमेश कुमार ने कुछ पत्रकारांे के साथ जब कुंवर प्रणव चैम्पियन ने अभद्रता की तो उसके बाद उनके अपमान का बदला लेने के लिए उन्होंने चुनावी रणभूमि में चैम्पियन के खिलाफ ताल ठोक दी थी और चंद माह में ही उन्हांेने जिस तरह से समूचे खानपुर में आवाम को गले से लगाया उससे कुंवर प्रणव चैम्पियन का राजनीतिक इकबाल धडाम होता चला गया और चंद माह में ही राजनीति के मैदान में उतरे उमेश कुमार को खानपुर की जनता ने विधायक का ताज पहना दिया। पत्रकार उमेश कुमार के विधायक बनने के बाद कुंवर प्रणव चैम्पियन ने अपनी खीज मिटाने के लिए आरोप लगाने शुरू कर दिये कि उमेश कुमार ने शाम, दंड, भेद अपनाकर चुनाव जीता है लेकिन सवाल है कि राज्य में तो भाजपा की सरकार थी तो उमेश कुमार क्या इतना बलशाली था कि वह कहीं पर भी शराब और कुछ भी बांटकर चुनाव आयोग से बडा हो गया था? खानपुर में अपने आपको चैम्पियन समझने वाले कुंवर प्रणव चैम्पियन अब इतने डरपोक क्यों बन गये हैं कि उन्हें पत्रकार उमेश कुमार से अपनी जान का भय दिखाई देने लगा है? एक ओर कुंवर प्रणव चैम्पियन उमेश कुमार से अपनी जान का खतरा बताते हैं तो वहीं कुछ मीडियाकर्मियांे के सामने वह यह दम दिखाते हैं कि वह उमेश कुमार से डरते नहीं? अभी तक कुंवर प्रणव चैम्पियन को उमेश कुमार से अपनी जान का खतरा बना हुआ था लेकिन अब उनकी पत्नी ने भी मुख्यमंत्री और डीजीपी को पत्र लिखकर उमेश कुमार से अपने परिवार को जानमाल का खतरा बताया है और उनसे परिजन की सुरक्षा में अविलम्ब वृद्धि की मांग की है।
उल्लेखनीय है कि उत्तराखण्ड में खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैम्पियन को बाहुबली नेता के रूप मंे एक पहचान मिली हुई है औंर हरिद्वार से लेकर देहरादून तक उनके कुुछ किस्से हमेशा चर्चाओं में रहे। कुंवर प्रणव चैम्पियन की सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो हैरान करने वाली भी वॉयरल होती रही जिसके चलते वह उत्तराखण्ड के अन्दर हमेशा चर्चाओं में बने रहे लेकिन उन्होंने विधानसभा चुनाव से पूर्व जिस तरह से अपने इलाके के चंद पत्रकारों के साथ अभद्रता की तो उस पर पत्रकार उमेश कुमार का पारा चढा और वह खानपुर पहुंच गये और उन्होंने पत्रकारों के हुये अपमान के चलते खानपुर से कुंवर प्रणव चैम्पियन को चुनावी रणभूमि में खुली चुनौती दी और मात्र कुछ माह के भीतर ही उन्होंने खानपुर मंे एक बडा करिश्मा करते हुए कुंवर प्रणव चैम्पियन को चुनाव में हरा दिया। चुनाव में मिली हार के बाद कुंवर प्रणव चैम्पियन ने पत्रकार से विधायक बने उमेश कुमार पर आरोप लगाये कि वह धनबल के बल पर चुनाव जीते हैं और उन्होंने उनके खिलाफ न्यायालय में भी चुनौती दी। खानपुर में हमेशा सडकों पर हुटर बजाकर अपने आपको बाहुबली दिखाने वाले कुंवर प्रणव चैम्पियन ने अचानक उमेश कुमार से अपनी जान का खतरा बताया और उन पर आरोप लगाये कि वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ कुख्यातों को खानपुर में शरण दे रहे हैं। कुंवर प्रणव विधायक उमेश कुमार के सामने इतने डरपोक क्यों बन गये कि उन्हे उनसे जान का भय हो गया? कुंवर प्रणव चैम्पियन ने अपनी सारी सीमायें लांधते हुए जिस तरह से उमेश कुमार के परिवार को निशाना बनाया उससे यह सवाल उठा कि बाहुबली बनने वाले चैम्पियन आखिर इतने कायर कैसे हो गये कि वह उमेश कुमार के माता-पिता पर भी बेहूदा टिप्पणी करने से बाज नहीं आये?

 

मेरी भाभी और भतीजा खानपुर में हमेशा सुरक्षित रहेंगेः उमेश
पत्रकार से विधायक का सफर तय करने वाले उमेश कुमार से जैसे ही कुंवर प्रणव चैम्पियन की पत्नी ने मुख्यमंत्री और डीजीपी को पत्र देकर उमेश कुमार से अपने परिवार की जान का खतरा बताया है उस पर उमेश कुमार का साफ कहना है कि पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैम्पियन की पत्नी उनकी भाभी हैं और उनका बेटा उनका भतीजा है और खानपुर में उनके होते हुए उन्हें किसी भी प्रकार का कोई भय नहीं होना चाहिए क्योंकि खानपुर में उनकी समूचित सुरक्षा की जिम्मेदारी उनकी है और वह हमेशा खानपुर में सुरक्षित रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि कुंवर प्रणव चैम्पियन ने जहां चुनाव में अपनी हार के बाद विधायक बने उमेश कुमार से अपनी जान का खतरा बताया था वहीं विगत तीन जून को जिला पंचायत तृतीय सत्र की सदस्या कुँवरानी देवयानी सिंह ने मुख्यमंत्री और राज्य के डीजीपी को पत्र लिखा और विधायक पर काफी संगीन आरोप लगाये और कहा कि हमने उमेश के सामने भाजपा से चुनाव लडा था और वह हमसे शत्रुता रखता है। उन्होंने उमेश कुमार से अपने परिवार की सुरक्षा को खतरा बताया और सुरक्षा मंे अविलम्ब वृद्धि करने की मांग की। इस पर विधायक उमेश कुमार ने ‘क्राईम स्टोरी’ से बातचीत करते हुए कहा कि उन पर लगाये जा रहे सभी आरोप बेबुनियाद हैं और चैम्पियन की पत्नी उनकी भाभी हैं और उनका बेटा उनका भतीजा है और खानपुर में उनके रहते हुए उन्हंे किसी भी प्रकार का कोई खतरा नहीं हो सकता उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी उनकी है।

LEAVE A REPLY