अगला दशक उत्तराखंड का होगा: जेपी नड्डा

0
126

उत्तरकाशी(चिरंजीव सेमवाल)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की की ओर है आनेवाला अगला दशक उत्तराखंड का होगा। उक्त बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तरकाशी रामलीला मैदान में चुनावी जन जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड देवभूमि के साथ वीर भूमि भी है। यहां के सैनिकों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर किया है। उन्होंने कहा है कि मैं अपना सौभाग्य मानता हूं आज गंगोत्री यमुनोत्री के उद्गम स्थल पर आप लोगों के बीच पहुंचा हूं । उन्होंने कहा है कि चुनाव समर में मैं आप लोगों से आशीर्वाद मांगने यहां आया हूं । भारतीय जनता पार्टी ने अंतिम छोर तक बैठे हर व्यक्ति की चिंता की है। ये नरेंद्र मोदी की सरकार है इसमें समाज के हर वर्ग विशेष का ध्यान रखा जाता है ।
बीजेपी ने चुनाव प्रचार को धार देने के लिए 1द्मह्ल पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड में सरकार बानाने वाले मिथक गंगोत्री सीट से प्रचार शुरू किया। तय कार्यक्रम से दो घंटे देरी से पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 1द्मह्ल सुबह साड़े दस बजे देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचें। इसके बाद देहरादून हेलीकॉप्टर से उत्तरकाशी मातली आईटीबीपी हवाई पट्टी पहुंचे । मातली में अल्प विश्राम के बाद सड़़क मार्ग उत्तरकाशी विश्वनाथ में माथा टेककर बाबा का आशीर्वाद लिया। बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन के बाद श्री नड्डा उत्तरकाशी के रामलीला मैदान सभा स्थल पर पहुंचे जहां उन्होंने देश की स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर 1 मिनट का शोक सभा कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। यहां गंगोत्री विधानसभा में प्रत्याशी के लिए जहां जनसभा को संबोधित करते हुये कहा कि गंगोत्री जनसभा को संबोधित करते हुए कहा है कि गंगोत्री विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार  सुरेश चौहान के लिए लोगों का उत्साह देख कर मैं समझ गया हूं कि गंगोत्री विधानसभा भाजपा के झोली में दे दी है और गंगोत्री वासियों ने राज्य के विकास की एक नई इबारत लिखने का मन बना लिया है।  उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश में स्वच्छता की अलख जगाई जो आज देश भर करोड़ों  इज्जत घर बना दिये है । उन्होंने कहा कि आजाद भारत से पहले स्वच्छता की अलग यदि किसी ने जलाई थी तो केवल गांधी जी ने जलाई थी उसके बाद 2०14 में हमारे भारतीय जनता पर मारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चलाई है।
उजला योजना के माध्यम से गांव-गांव को जोड़ा है जिन माता बहनों को गांव में लकड़ी लेने जंगल जाना पड़ता था आज एक बटन दबाने से माता आराम से अपना चूल्हे से भोजन बना रही हैं।   उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए कहा है कि पहले हमारी माता बहने नौजवान गरीब काश्तकार बीमारी या चोट लगने पर अपना इलाज नहीं कर सकते थे  आज  आयुष्मान भारत योजना से गरीबों को मुफ्त इलाज मिल रहा है इस योजना से प्रतिवर्ष 5लाख  तक का खर्च सरकार उठा रही है। उन्होंने कहा है कि सुरेश चौहान को मजबुत करोगे तो डबल इंजन की सरकार बनेगी जिससे विकास और ज्यादा होगा। उन्होंने नए बजट में सरकार नौकरियों के साथ पर्यटन की नई उम्मीद लेकर आया है कहा कि सड़क चार धाम सड़क 2०24 तक पूरी हो जाएगी जो उत्तराखंड को पर्यटन को बढ़ावा देगी इसके साथ-साथ रोजगार के अवसर पैदा करेगी। उन्होंने कहा यह सड़क की ही नहीं बल्कि यह उत्तराखंड की विकास की यात्रा है। इस दौरान पार्टी प्रत्याशी सुरेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस छलबल और भ्रष्टाचार गांव गांव में कर रहा वह टिकने वाला नहीं। पूरा माहौल भाजपा के पक्ष में है।

LEAVE A REPLY