जेपी नड्डा भाजपा नेताओं को बतायेंगे जीत के मंत्र

0
108

देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड में एक बार फिर कमल खिलाने के लिए भाजपा हाईकमान ने राज्य में चुनाव प्रचार के दौरान अपनी समूची ताकत झोंक दी है और इसी के चलते वह दो दिन के लिए उत्तराखण्ड में चुनाव प्रचार की कमान संभालने के लिए आ रहे हैं और चुनाव प्रचार में वह डोर-टू-डोर भी नरेन्द्र मोदी के विकास के विजन को आवाम के सामने रखेंगे।
भाजपा मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कल उत्तराखण्ड आ रहे हैं जहां वह दो दिन गढवाल व कुमांऊ में भाजपा का चुनाव प्रचार संभालेंगे। देहरादून जिले की सहसपुर डोईवाला विधानसभा के लिए जे.पी. नड्डा डोर-टू-डोर सम्पर्क करेंगे और वह जनसभा को भी सम्बोधित कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे। जे.पी. नड्डा देहरादून में संगठनात्मक बैठक भी लेंगे और सात फरवरी को वह बागेश्वर विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी के लिए जनसभा करेंगे और बागेश्वर में बाबा बागनाथ मन्दिर में भी वह माथा टेकने के लिए जायेंगे।
वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष पिथौरागढ़ में भी डोर-टू-डोर संवाद करेंगे और जनसभा भी करेंगे इसके अलावा वह देहरादून कैंट विधानसभा प्रत्याशी के लिए भी जनसभा आयोजित करेंगे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौर से भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं में एक जोश देखने को मिल रहा है।

LEAVE A REPLY