महंगाई व बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस जनता के बीच

0
115

देहरादून(संवाददाता)। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद व कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा है कि प्रदेश में चल रही डबल इंजन की सरकार ने राज्यवासियों को डबल महंगाई की मार दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से रोजगार व महंगाई के सवाल पर उत्तराखंडवासियों को सरकार से जवाब मांगना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा के सीबीआई, इडी व आईटी उनके राजनैतिक हथियार है।
यहां कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जो घोषणा पत्र जारी किया है वह अत्यधिक व्यवहारिक है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की कुशासन का जीता जागता उदाहरण है और ऐसा शासन जो प्रदेश के युवाओं को धोखा देता है और उनको काबिल होने के बावजूद उन्हें अवसर प्रदान नहीं करता है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने जनता से अनावश्यक रूप से टैक्स लेने का किया है और बडे बडे उद्योगपतियों की जेबों को भरने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी कहते थे कि केन्द्र की सरकार सूट बूट वाली है वह सही साबित हुई। केन्द्र सरकार ने गरीबों के बजाय सूट बूट वालों को लाभ दिया है। उन्होंने कहा कि डायरेक्ट टैक्स 43 प्रतिशत व इन डायरेक्ट टैक्स 53 प्रतिशत कर दिया है और उद्योगपतियों के लिए कम टैक्स किया गया है जो चिंताजनक है।
उन्होंने कहा कि महंगाई चरम पर है और आम आदमी की जीना दुश्वार किया है लेकिन केन्द्र सरकार महंगाई को नियंत्रित नहीं कर पा रही है और देश में उत्तराखंड बेरोजगारी में नंबर वन है। उन्होंने कहा कि 2०2०-21 में जब पूरा देश और उत्तराखंड वासी कोरोना से लड़ रहे थे तब उस दौर में महंगाई 8.1 प्रतिशत थी जबकि उसी दौरान महंगाई की राष्ट्रीय औसत दल 6.2 प्रतिशत थी। उत्तराखंड में देश से 3० प्रतिशत ज्यादा महंगाई कोरोना काल में तीन तिगाड़ा काम बिगाड सरकार ने राज्यवासियों को दी। 2०19-2० में से और आज तक महंगाई दर में बढ़ोत्तरी ही बढोत्तरी हुई है। उन्होंने कहा कि महंगाई बढाने वाली व रोजगार विरोधी भाजपा सरकार को उत्तराखंडवासी इस बार दंड देंगें।
एक प्रश्न के उत्तर मेंं उन्होंने कहा कि भाजपा व एमआईएम का समझौता हो रखा है और धार्मिक उन्मांद कर साम्प्रदायिकता फैला रहे है और इसकी जांच होनी चाहिए और भाजपा के पास कोई एजेंडा नहीं है और कांग्रेस महंगाई व बेरोजगारी को लेकर जनता के बीच पहुंच रही है। राज्य में भाजपा ने तीन तीन मुख्यमंत्री पांच साल में बदल दिये है।
उन्होंने कहा कि नोटबंदी व जीएसटी से कई लोग बेरोजगार हुए है लेकिन उन्हें रोजगार नहीं दिया है और हर वर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वायदा करने वाली केन्द्र सरकार रोजगार के मामले में फिसडडी है। उन्होंने कहा कि जब जब चुनाव आता है झूठी रेड डालने का काम कर देते है। उन्होंने कहा कि भाजपा सीबीआई, इडी व आईटी को राजनैतिक हथियार बनाती आई है।
इस अवसर पर वार्ता में प्रवक्ता प्रोफेसर गौरव वल्लभ, आब्र्जवर मोहन प्रकाश, मथुरा दत्त जोशी, शिल्पी अरोडा, गरिमा दसौनी, लालचन्द शर्मा, राजेन्द्र शाह, मनीष कुमार, अजय सिंह आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY