ऋषिकेश(संवाददाता)। ऋषिकेश विधानसभा के रण में कांग्रेस प्रत्याशी जयेन्द्र रमोला के पक्ष में पार्टी के नेताओ ने पूरी ताकत झौंक दी है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार अलग अलग टोलियां बनाकर मतदाताओं को कांग्रेस की ताकत का अहसास कराया जा रहा।युवाओं से लेकर बुजुर्ग तक इस बार बदलाव चाह रहे है। यहीं कारण है कि एक ओर जहां बच्चे भी कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं वहीं, प्रचार के दौरान लोगों के बीच जा रहे कांग्रेस प्रत्याशी को महिलाएं भी खूब आशीर्वाद दे रही हैं। विभिन्न क्षेत्रों के बाद श्यामपुर फाटक के समीप भी कांग्रेस प्रत्याशी का चुनावी कार्यालय आज खुल गया।
वृहस्पतिवार को मौसम के गड़बड़ाते मिजाज के बावजूद चुनावी शैड्यूल अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी रमोला का जनसम्पर्क अभियान जाटव बस्ती से शुरू हुआ जहां उन्होंने विकास के नाम पर बस्ती वासियों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की।इसके प्रश्चात उन्होंने सोमेश्वर नगर,शिवालिक नगर विस्थापित,रायवाला, बीस बीघा,सुमन विहार,गंगा नगर,आर्दश ग्राम, आई डी पी एल हाट,अपर गंगा नगर क्षेत्र मे मतदाताओं के घरों पर दस्तक देकर ऋषिकेश के चुहुमुखी विकास के लिए वोट मांगे।इन सबके बीच श्यामपुर में वृहस्पतिवार को खुले कार्यालय उद्वाटन अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी रमोला ने कहा कि प्रंदह साल तक भाजपा प्रत्याशी ने जनता से झूठ बोल बोलकर सत्ता पर राज किया है।इस चुनाव में यहां की जनता उनके एक एक झूठ का पूरा हिसाब करने के लिए तैयार बैठी है।कांग्रेस इस चुनाव में बड़ी और ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी मोजूद रहे।
