ऋषिकेश-चुनावी बुखार से तप रही देवभूमि ऋषिकेश विधानसभा के महासंग्राम में मौसम के गड़बड़ाते मिजाज के बीच बारिश और कड़ाके की ठंड ने चुनाव प्रचार की रफ्तार धीमी कर दी है।
आजं सुबह से ही मौसम ने करवट बदल ली है।बारिश के साथ यहां ठंड का प्रभाव फिर उछाल पर आ गया है।मौसम के गड़बड़ाते मिजाज के बीच जहां आम जनमानस जहां आज घरों में ही दुबका नजर आया वही दूसरी और खराब मौसम के बावजूद बेहद मुश्किल परिस्थितियों में भी तमाम प्रत्याशियों का जनसम्पर्क वृहस्पतिवार को भी जारी रहा।गौरतलब यह भी है कोरोना संक्रमण के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर चुनाव आयोग ने राजनीतिक रैलियों पर पहले ही रोक लगा दी थी और अब बारिश ने चुनाव प्रचार अभियान की रफ्तार धीमी करने का काम किया है।बारिश की वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में हुए जलभराव की वजह से मतदाताओं तक पहुंचना उम्मीदवारों के लिए ‘दुरुहÓ साबित हो रहा है।बेहराल विपरीत हालातों. के बावजूद भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल, कांग्रेस प्रत्याशी जयेंद्र रमोला, उजपा प्रत्याशी कनक धनाई,आदमी पार्टी के प्रत्याशी डा राजे सिंह नेगी का जनसम्पर्क अभियान आज भी जारी रहा।यह दीगर बात है कि मौसम के गड़बड़ाते मिजाज से तमाम प्रत्याशियों का चुनावी शैड्यूल भी आज पूरी तरह से गड़बड़ाता नजर आया।कांग्रेस प्रत्याशी जयेन्द्र रमोला ने.बताया की मौसम का गड़बड़ाता मिजाज हमारे होसलो को नही डिगा सकता । चुनावी शैड्यूल आज दर्जनों क्षेत्रों में जनसमर्थन जुटाया गया। उजपा प्रत्याशी कनक धनाई के अनुुसार बारिश से अड़चन तो है, लेकिन मतदाताओं तक पहुंचने में वह हर बाधा को पार करेंगे। आप प्रत्याशी डा ने राजे सिंह नेेेगी ने बताया कि बारिश के खलल से जनसम्पर्क में अधिक समय लग रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचने में सामान्यत: एक घंटा लगता है, लेकिन खराब मौसम के चलते उन्हें वहां पहुंचने में दो घंटे से भी ज्यादा का समय लग गया।
