खानपुर संवाददाता। खानपुर में निर्दलीय प्रत्याशी पत्रकार उमेश कुमार ने जिस सौम्य व विशाल हृदय से वहां की जनता का दर्द हरने की दिशा में अपने कदम आगे बढा रखे हैं और रात-दिन वह गांव-गांव धूमकर जिस तरह से बच्चे से लेकर बूढे तक को सीने से लगाकर चल रहे हैं उसी का परिणाम है कि उमेश कुमार के कारवां में लोगों का हुजूम जुडता जा रहा है और इस कारवां में अब तक कांग्रेस, बसपा के साथ आज भाजपा के कुछ पदाधिकारी भी जुड गये और उन्होंने खानपुर विधानसभा सीट से जज्बे के साथ मैदान में उतरे उमेश कुमार के चुनावी रथ के साथ खडे होने का संकल्प लिया है उसी का परिणाम है कि खानपुर विधानसभा सीट इस बार राज्यभर में हॉट सीट बन गई है और एक मात्र खानपुर सीट ऐसी है जिस पर समूचे राज्य की नजरें लगी हुई हैं। उमेश कुमार ने खानपुर विधानसभा को एक आदर्श विधानसभा बनाने का जिस तरह से संकल्प लिया है उससे हर कोई यही कहता हुआ दिखाई दे रहा है कि उसका समर्थन हैलीकॉप्टर वाले नेता जी के साथ है।
हरिद्वार जिले की खानपुर सीट पर मुकाबला रोचक होता जा रहा है। आपको बता दें कि यहाँ पत्रकार उमेश कुमार के समर्थन में भाजपा ,कांग्रेस सहित बसपा के कार्यकर्ता भी तेजी से जुड़ रहे हैं। आपको बता दें कि भाजपा के लँढोरा मंडल उपाध्यक्ष योगेश पंडित ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ उमेश कुमार को अपना समर्थन दिया वहीं भाजपा के किसान मंडल मंत्री लक्ष्मी प्रसाद सती ने भी दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ उमेश कुमार को अपना समर्थन दिया।
बता दें कि पत्रकार उमेश कुमार इस सीट पर लगातार बढ़त बनाये हुए हैं । इस सीट पर सीधी टक्कर भाजपा प्रत्याशी और निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार के बीच मे है। समर्थकों का कहना है कि इस बार खानपुर में परिवर्तन की हवा है और पत्रकार उमेश कुमार के समर्थन में प्रत्येक बिरादरी के और समाज का व्यक्ति जुड रहा है इससे उमेश कुमार की जीत पक्की लग रही है।
