एक बार फिर से राज्य में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार: डा. निशंक

0
105

नगर संवाददाता
देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार से सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा है कि राज्य में पिछले पांच सालों में भाजपा सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किय है और उसी के आधार पर जनता एक बार फिर से भाजपा को प्रचंड बहुमत देगी।
यहां हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में स्थापित किये गये मीडिया सेंटर में पत्रकारों से रूबरू होत हुए उन्होंने कहा कि पांच सालों में राज्य की भाजपा सरकार ने विकास के नये आयाम स्थापित किये है और जनता के हितों के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया है। उन्होंने कहा कि हमने जो कहा वह किया है और हम जो कहते है वह करते है।
उन्होंने कहा कि जनता जानती है कि आजादी के बाद 5० सालों तक जनता चीखती रही लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया गया और राज्य में भी केंद्र में भी इनकी सरकार रही है। उन्होंने कहा कि हम हिसाब देना चाहते है यह भी अपना हिसाब दें। उन्होंने कहा कि वह चुनौती देकर कहते है कि विकास के कार्यो पर विपक्ष बात करें।
उन्होंने कहा कि देश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री रहे जो मुख्यमंत्री रहते स्टिंग कैमरे पर अपने ही प्रदेश को लूटने का लाइसेन्स देते नजर आए और यही नेता एक और मुख्यमंत्री रहते किए अपने गलत कामों की माफी मांगते हैं वहीं दूसरी और अपनी पार्टी के साथ विकास का ज्ञान जनता को बरगलाने का असफल प्रयास करते है।
उन्होंने कहा कि हमारी राज्य की भाजपा सरकार ने प्रदेश में संचालित सभी योजनाएँ जीरो टोलरेंस नीति के तहत सफलतापूर्वक पूरी की हैं लेकिन कांग्रेस की कमीशन सरकारें तो इस तरह लाखों करोड़ की योजनाओं के बेदाग संचालित होने की कल्पना भी नहीं कर सकती हैं।
उन्होंने कहा कि अवस्थापना विकास में रेल व सड़कों की स्थिति पहले की तुलना में बेहतर हुआ है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ में व्यापक स्तर पर पुर्ननिर्माण का कार्य के साथ ही प्रदेश में विकास के अनेकों कार्य किये गये है। इस अवसर पर वार्ता में भाजपा के अनेक पदाधिकारी शामिल रहे।

LEAVE A REPLY