उत्तराखण्ड में भले ही बर्फीली हवायें चल रही हों लेकिन खानपुर की सियासत में जिस तरह से गर्मी का अहसास हो रहा है उससे उत्तराखण्ड के अन्दर एक ही सवाल तैर रहा है कि आखिरकार उमेश कुमार कैसे मात्र चंद माह के भीतर खानपुरवासियों का दिल जीत गये जिसके चलते छोटे-छोटे बच्चे भी अपनी मां से जिद कर रहे हैं कि जब तक वह उमेश कुमार से नहीं मिल लेंगे तब तक घर में खाना नहीं खायेंगे। बच्चों में उमेश कुमार को लेकर चल रही दीवानगी यह बताने के लिए काफी है कि उमेश कुमार ने खानपुर की धरती पर हर समुदाय के छोटे बच्चे से लेकर बडे-बूढे व महिलाओं के मन में किस तरह से इलाके के विकास को लेकर एक बडी उम्मीद जगा दी है। खानपुर के बडे-बूढे कुछ समय से यही यलगार लगा रहे हैं कि वह हवाई जहाज वाले को अपना वोट देंगे जिससे उमेश कुमार को खानपुर की जनता हवाई जहाज वाले के नाम से जानने व पहचानने लगी और आज जिस तरह से चुनाव आयोग ने उमेश कुमार को हैलीकॉप्टर चुनाव चिन्ह दिया तो उसे मिलते ही उमेश कुमार के हजारों समर्थकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और चारो तरफ एक ही शोर मच गया कि हैलीकॉप्टर चुनाव चिन्ह मिलने वाले उमेश कुमार की जीत का रास्ता साफ नजर आ गया है क्योंकि खानपुर की जनता ने मन में पहले से ही तय कर लिया है कि वह हवाई जहाज वाले को अपना वोट देंगे और अब उमेश कुमार को हैलीकॉप्टर चुनाव चिन्ह मिलना उमेश कुमार के लिए एक बडा वरदान साबित हो सकता है। खानपुर की जनता जिस तरह से उमेश कुमार पर अपना प्यार व दुलार लुटा रही है उससे उत्तराखण्ड की वादियों में यही गीत गुनगुनाया जा रहा है कि उमेश तू आगे बढता चल तेरे साथ खानपुर की जनता दिल से खडी हुई है। उमेश कुमार की हर बैठक में सैकडों लोगों का उमडना इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि भले ही चुनाव परिणाम मार्च में आने हैं लेकिन खानपुर की अधिकांश जनता को यह विश्वास है कि खानपुर की तस्वीर बदलने का जज्बा रखने वाला उमेश कुमार ही उनका विधायक बनेगा।
खानपुर संवाददाता। आज चुनाव आयोग द्वारा विधिवत तरीके से निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आबंटित कर दिया गया। आपको बता दें कि खानपुर से निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार को हेलीकॉप्टर चुनाव चिन्ह आबंटित हुआ है । जिंसके बाद समर्थको में खुशी की लहर है।
बता दें कि खानपुर सीट पर उमेश कुमार गाँव गाँव मे बच्चे बच्चे की जुबान पर हेलीकॉप्टर वाले (जहाज वाले) के नाम से जाने जाते हैं क्योंकि उमेश कुमार ने खानपुर की जनता के सम्मान में हेलीकॉप्टर से प्रत्येक गाँव मे पुष्पवर्षा की थी। ऐसे में गाँव गांव में जहाज वाले के नाम से उमेश कुमार प्रसिद्ध हैं। ग्राउंडजीरो रिपोर्ट बताती है कि उमेश कुमार का मजबूत वोट बैंक प्रत्येक जाति धर्म मे है ऐसे में उनके समर्थक दिन रात धुँवाधार प्रचार प्रसार में जुटे हैं। आपको बता दें कि उमेश कुमार ने खानपुर क्षेत्र में चुनाव से पहले ही किये गए अपने कामो की वजह से अपना नाम बनाया है वहीं सरल व्यक्ति होने के कारण जनता की उनतक पहुँच भी आसान है। अब जब वोटिंग में महज दो सप्ताह का समय है ऐसे में चुनाव प्रचार ने भी तेजी पकड़ ली है वहीं उमेश कुमार के समर्थक जी जान से प्रचार प्रसार में जुटे हैं। बता दें कि खानपुर में परिवर्तन की लहर साफ तौर पर देखी जा रही है जहाँ स्थानीय भाजपा विधायक कुँवर प्रणव की पत्नी मैदान में हैं वहीं कॉंग्रेस से सुभाष चौधरी व बसपा से रविन्द्र पनियाला मैदान में हैं। ऐसे में राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उमेश के पक्ष में यहाँ हवा बनती दिख रही है।
