केन्द्र व प्रदेश की सरकार ने छला है जनता को: कांग्रेस

0
206

देहरादून(संवाददाता)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता व राज्य सभा सांसद शक्ति सिंह गोहिल ने कहा है कि बढ़ती महंगाई से पूरा देश व प्रदेश त्रस्त हैं कांग्रेस सरकार में आते ही इस पर लगाम लगायेगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार ने केवल जनता को छलने का काम किया है।
यहां कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने राज्य की भाजपा सरकार पर राज्य के विकास को ठप्प करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने कांग्रेस पार्टी द्वारा शुरू की गई जनहित की योजनाओं को बंद कर राज्यवासियों के हक को छीनने का काम किया है। डबल इंजन की सरकार का पांच साल का ब्यौरा रखते हुए कहा है कि आज सड़कों की बदहाल स्थिति है और जनता के सामने आंकड़े लेकर आये है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब वह विपक्ष में थे और बहुत सारी जानकारी उनके बारे में जानते है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कहा कि यह राज्य पहाड़ी राज्य है यहां की भाजपा सरकार ने एयर एम्बुलेंस का प्रपोजल बनाया और केन्द्र सरकार को भेजा लेकिन डबल इंजन की सरकार ने इसको खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार के समय में गुजरात में फौजियों को प्लॉट दिया जाता था और वहां पर बीजेपी ने इस व्यवस्था को बंद कर दिया और फौजियों को लेकर राजनीति कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि चार धाम चार काम को लेकर कांग्रेस इस बार भाजपा को सत्ता से बाहर करेंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का वादा है कि रसाई गैस की कीमत 5०० से ज्यादा नहीं बढ़ेगी और सरकार सब्सिडी देगी। उन्होंने कहा कि महंगाई से पूरा देश त्रस्त हैं कांग्रेस सरकार में आते ही इस पर लगाम लगायेगी। उन्होंने कहा कि निर्भया फण्ड में जो केंद्र से बजट आया, उसमें राज्य 61 प्रतिशत बजट राज्य सरकार खर्च नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि किसानों का कर्जा माफ करने का वायदा करने वाली केन्द्र व राज्य सरकार ने किसानों का ऋण माफ नहीं किया है और लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट में किसानों का मुद्दा लाकर किसानों का ऋण माफ किया जायेगा लेकिन आज तक किसानों का ऋण माफ नहीं हो पाया है।
उन्होंने कहा कि पिछले सात साल में केंद्र किसानों का कर्ज माफ नहीं किया गया है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने पूंजी पति मित्रों के आठ लाख करोड़ से ज्यादा का कर्ज जरूर माफ किया है। इस अवसर पर प्रवक्ता प्रोफेसर गौरव बल्लभ ने कहा कि आज पांच सौ रूपये की लागत का सफर करने के लिए 1००० रूपये का टोल टैक्स देना पड़ रहा है और क्या यही डबल इंजन कहलाता है और मेरा गांव मेरी सड़क योजना के तहत मुख्यमंत्री अपने गांव में सड़क का निर्माण नहीं करा सके, तो और गांवों का क्या हाल होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय गांव की कनेक्टिविटी बहुत तेजी से बढ़ रही थी आज उसमें ठहराव आ गया है।
उन्होंने कहा कि 2००14-15 में सड़कें व्यापक स्तर पर बनाई गई और 2०2०-21 में केवल 19 किलोमीटर ही सड़क बना पाई है और स्मार्ट सिटी के हाल भी बहुत बुरे है और दून की गडढायुक्त सड़कें राजधानी की साख को बटटा लगा रहे है और आईएसबीटी, रेलवे स्टेशन आदि क्षेत्रों में कई फीट गहरे गडढे है और फ्लाईओवर के नीचे शहर आने वाले सड़क की हालत दयनीय है
उन्होंने कहा कि एयर एम्बुलेंस सिर्फ एयर में ही रह गई है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय सीडीएस जनरल बिपिन रावत का सपना भी अधूरा रह गया और उन्होंने वर्ष 2०18 में राज्य सरकार को पत्र लिखा था कि उनके पैतृक गांव सैंणा में सड़क नहीं है लेकिन राज्य सरकार आज तक वहां सड़क नहीं पहुंचा पाई है और बदहाल सड़कों के कारण प्रसव पीडिता महिलाओं की मौत हो रही है और हवाई सेवा के नाम पर दूरस्थ इलाकों के लोगों को सपना दिखाया गया था।
उन्होंने कहा कि नैनी सैनी पिथौरागढ़, चिन्यालीसौंण, गौचर, अगस्त्यमुनि, पंतनगर कहीं भी हवाई सेवा व्यवस्थित नहीं है लोगों को केवल सपना दिखाया है और धरातल पर हाल शून्य है। उन्होंने राज्य सरकार से चार सवाल किये है और कहा कि सरकार को कनेक्टिविटी से कोई सरोकार नहीं है, जब राजधानी की सड़कों पर चार चार फीट के गडढे है तो और जगहों का क्या होगा, मुख्यमंत्री अपने गांव को सड़क से क्यों नहीं जोड पाये और एयर एम्बुलैंस व हवाई सेवा व्यवस्थित क्यों नहीं है। इस अवसर पर वार्ता में महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी, गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी गरिमा महरा दसौनी, मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, प्रवक्ता डा. प्रतिमा सिंह आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY