अंतिम दिन नामांकन के लिए लगा रहा प्रत्याशियों का तांता

0
106

देहरादून(संवाददाता)। विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों ने अपने अपने विधानसभा क्षेत्र से नामांकन किये। इस दौरान मसूरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी ने अपना नामांकन किया। इस अवसर पर प्रत्याशियों ने कहा कि क्षेत्र का विकास करना ही उनकी प्राथमिकता है। वहीं कैंट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सूर्यकांत धस्माना ने अपना नामांकन किया। वहीं अंतिम दिन प्रत्याशियों का तांता कचहरी कलेक्ट्रेट परिसर में लगा रहा।
इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी कार्यालय व अन्य कार्यालयों में प्रत्याशियों ने अपने अपने नामांकन किये और इस अवसर पर मसूरी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास किया जायेगा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जो अधूरे कार्य छूट गये है उनकों पूरा करने का काम किया जायेगा।
इस अवसर पर मसूरी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त दिखाई दिये और कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से किसी तरीके से का कोई मुकाबला नहीं है।
वहीं दूसरी ओर कैंट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी सूर्यकांत धस्माना ने एसडीएम प्रशासन के कार्यालय में अपना नामांकन किया और उन्होंने कहा कि क्षेत्र का बेहतर विकास करना उनकी प्राथमिकता होगी और महिलाओं को स्वास्थ्य लाभ के साथ समाज के सभी वर्ग को शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़कें, नालियां एवं मूलभूत सुविधायें प्रदान करने का काम किया जायेगा और क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाया जायेगा।
इस अवसर पर वहीं दूसरी ओर कैंट विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी जसपाल सिंह ने नामांकन किया और राजपुर रोड विधानसभा सीट से यूकेडी प्रत्याशी बिल्लू बाल्मीकि ने नामांकन किया और वहीं दूसरी ओर मसूरी विधानसभा क्षेत्र से यूकेडी की प्रत्याशी शकुन्तला रावत ने अपना नामांकन किया और कहा कि क्षेत्र में विकास की अनदेखी करने वालों को इस बार जनता अपना मत नहीं देगी और क्षेत्र का विकास करना उनका पहला उददेश्य है।
वहीं धर्मपुर विधानसभा से निर्दलीय व मुस्लिम सेवा संगठन से समर्थित प्रत्याशी जावेद खान ने अपना नामांकन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राजनैतिक दलों ने अल्पसंख्यक समाज की उपेक्षा की है जिसके कारण उन्हें चुनाव मैदान में कूदना पडा। इस अवसर पर अन्य प्रत्याशियों ने भी अपने अपने नामांकन किये।

LEAVE A REPLY