गैरसैंण में आईआरबी की तीसरी बटालियन की स्थापना पर चर्चा

0
135

देहरादून(संवाददाता)। प्रमुख सचिव, गृह, उत्तराखण्ड शासन आर के सुधांशु के तत्वावधान में उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय, देहरादून में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस विभाग द्वारा किये जा रहे कार्य एवं विभिन्न मुद्दों पर चर्चा विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर विचार-विमर्श के दौरान पुलिस विभाग द्वारा पुलिस उप महानिरीक्षक, पीएम सेंथिल अबुदेई कृष्ण राज एस द्वारा प्रस्तुतिकरण के माध्यम से पुलिस के शासन स्तर के मुद्दों से उनको अवगत कराया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गए विजन मार्ट, सैन्सीटीव, स्ट्रीट, माडर्न विद मोबीलिटी, अलर्ट एंड एकाउंटेबल, रिलाईबल एंड रिस्पोन्सीव, ट्रेड एंड टैक्नो, सेवी पुलिसिंग पर उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रमुख सचिव, गृह द्वारा सराहना की गयी। इस अवसर पर बैठक में कार्मिक, प्रोवजिनिंग, आधुनिकीकरण, पुलिस कल्याण, कानून व्यवस्था, फायर, संचार, ड्रग्स, साइबर क्राइम आदि मुद्दों पर गहराई से मंथन किया गया। इस अवसर पर बैठक में तीन जनपदों ऊधमसिहनगर, देहरादून, हरिद्वार में ट्रैफिक थाने खोले जाने पर भी चर्चा की गयी। इस अवसर पर बैठक में पर्यटन की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण चोपता, धारी, सांकरी आदि में थाने, चौकियां खोले जाने पर चर्चा की गई। इस अवसर पर बैठक में पुलिस कर्मियों हेतु पुरस्कार धनराशि की व्यवस्था हेतु नया उप लेखा शीर्षक खोले जाने पर चर्चा की गई। बैठक में गैरसैंण में आईआरबी की तीसरी बटालियन की स्थापना पर चर्चा की गई है और पुलिस आधुनिकीकरण हेतु बजट बढ़ाये जाने का अनुरोध किया गया। इस अवसर पर बैठक में आर्थिक अपराध थाना, नई फायर यूनिट खोले जाने तथा प्रशिक्षण भत्ते प्रदान करने का अनुरोध किया गया। इस अवसर पर प्रदेश में पुलिस भवनों, थानाध्चौकियों के भवनों हेतु बजट बढ़ाने का अनुरोध किया गया। इस अवसर पर बैठक में निष्क्रिय वाहनों के स्थान पर नए वाहन स्वीकृत करने पर चर्चा की गयी। इस अवसर पर बैठक में पीएसी के जवानों को मूवमेंट हेतु ट्रकों के स्थान पर बसों से मूवमेंट कराने हेतु बसों का नियतन बढ़ाने हेतु अनुरोध किया गया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड अशोक कुमार ने उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा किये जा रहे कार्यों एवं उपलब्धियों के सम्बन्ध में कहा गया कि हमारे इन्फ्रास्टक्चर बेहतर हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्मार्ट पुलिसिंग की अवधारणा पर उत्तराखण्ड पुलिस अग्रसर है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस ने विगत वर्षों में काफी कुछ हासिल किया है, संवेदनशील पुलिसिंग की ओर भी काफी काम हुआ है, परंतु अभी भी हमें काफी कुछ हासिल करना बाकी है। इस अवसर पर प्रमुख सचिव, गृह, उत्तराखण्ड शासन आर के सुधांशु, ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को स्मार्ट पुलिस बनाने में शासन पुलिस मुख्यालय के साथ है और हम इस ओर पूरा सहयोग करेंगे।

LEAVE A REPLY