पहाडों ने ओढ़ी बर्फ की चादर

0
110

उत्तराखण्ड में कल से लगातार हो रही बारिश के बाद पहाड़ी जिलों में बर्फवारी का दौर शुरू हुआ तो उससे पर्यटकों के चेहरे खिल गये और गढवाल के कई इलाकों में बर्फ का आनंद लेने के लिए बच्चे अपने परिवार के साथ चकराता, धनोल्टी, चम्बा समेत कई पहाडी इलाकों में बर्फ का आनंद लेने के लिए पहुंच गये। सुबह से ही चकराता और धनोल्टी में बर्फवारी का आनंद लेने के लिए सैकडों पर्यटकों का हुजूम उमड पडा और उन्होंने बर्फ के गोलों से खूब हटकेलियां की और एक दूसरे पर बर्फ फेंककर बर्फवारी का आनंद लिया। बच्चों का कहना था कि ऐसी बर्फवारी का नजारा उन्होंने पहले कभी नहीं देखा था और आज रविवार होने के कारण उन्हें आसमान से गिर रही बर्फ देखने का आनंद भी पहली बार मिला जिसे वह जीवन भर नहीं भूल सकते।
देहरादून। राजधानी व प्रदेश भर में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से जहां पारे में गिरावट आई है और वहीं दूसरी ओर ठंड ने पांव पसार लिये है। प्रदेश की ऊंची
ऊंची पहाडिय़ों, चोटियों व पर्यटक स्थलों पर बर्फबारी होने से पर्यटक बड़ी संख्या में सैर सपाटा कर लुत्फ उठा रहे है। वहीं दूसरी ओर लोगों ने ठंड से बचने के लिए जगह जगह अलाव जलाये और अपने को गर्म रखने का इंतजाम किया।
यहां राजधानी व प्रदेश भर में लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आ गई है और पर्यटक स्थलों में बर्फबारी होने से बड़ी संख्या में सैलानी वहां पर पहुंचकर बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे है। राजधानी के आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आ गई है और ठंड की ठिठुरन से लोग सकते में आ गये है।
मसूरी, धनोल्टी समेत आसपास के इलाकों में जोरदार बर्फबारी हुई है और मसूरी बाजार में बेहद हल्की बर्फबारी हुई और इस बीच पर्यटकों ने बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया। पर्यटक स्थलों पर लगातार जन दबाव बढऩे के कारण जाम ही जाम लगा रहा। धनोल्टी के आसपास के क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। वहीं दूसरी ओर लाल टिब्बा, सुरकंडा, कद्दूखाल, काणाताल में भी बर्फबारी हुई है, जहां पर भी पर्यटकों ने बर्फबारी का आनंद लिया।
इस अवसर पर लगातार हो रही बारिश से मसूरी और आसपास के क्षेत्र में बर्फ बारी हुई है। वहीं दूसरी ओर माल रोड, पिक्चर पैलेस पर काफी हल्की बर्फबारी हुई। वहीं, लालटिब्बा, चार दुकान, हाथीपांव, जार्ज एवरेस्ट, कंपनी बाग, बिनोग हिल में अच्छी बर्फबारी हुई। इसके अलावा मसूरी के आसपास बुरांशखंडा, धनोल्टी, बटवालधार, कद्दूखाल, सुरकंडा, काणाताल में भी बर्फबारी हुई है। धनोल्टी मुख्य बाजार में भी काफी देर तक बर्फबारी हुई। इस दौरान तापमान शून्य के करीब पहुंचने से कड़ाके की ठंड हो गई है। पर्यटकों का मसूरी और आसपास के इलाकों में उमडऩे का सिलसिला जारी रहा, जिससे जाम की स्थिति बनी रही। वहीं प्रदेश के केदारनाथ, बदरीनाथ, औली, जोशीमठ सहित अन्य स्थानों की ऊंची ऊंची पहाडियों पर बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट आ गई है।

LEAVE A REPLY