राज्य मंे बेरोजगारी व महंगाई चरम पर

0
119

नगर संवाददाता
देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर गौरव वल्लभ ने कहा है कि राज्य की भाजपा सरकार ने उत्तराखंड में दो काम किए है और पहला देश में बेरोजगारी में नंबर वन और दूसरा महंगाई चरम पर है और बेरोजगारी व महंगाई से निपटने के लिए कोई काम नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि महंगाई आसमान छू रही है।
यहां कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि महंगाई से है उत्तराखंड की जनता परेशान है और केन्द्र व राज्य सरकार ने महंगाई को नियंत्रित करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाये और आज महंगाई आसमान छू रही है। उन्होंने कहा कि अमीरों का विकास, गरीबों के साथ विश्वासघात, अब डबल इंजन की भाजपा सरकार पर किसी को भी विश्वास नहीं रहा है।
उन्होंन कहा कि महंगाई को काबू करने के लिए भाजपा सरकारों के पास कोई फार्मूला नहीं है और नए साल के पहले दिन से कई चीजों पर जीएसटी बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में केवल उद्योगपतियों को फायदा मिला है और जनता त्रस्त है। उन्होंने कहा कि पिछले चार सालों में उत्तराखंड में महंगाई दर देश की महंगाई दर से निरंतर ज्यादा रही है। उन्होंने कहा कि राशन, सब्जी, फलों के दामों में लगातार उत्तराखंड में बढ़ोत्तरी हुई है और 2०2० की तुलना में 2०21 में सब्जियों के दाम दुगने हुए है और उत्तराखंड के गांव में शहरों की तुलना में ज्यादा महंगाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सत्तासीन होगी।
इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरदीप सिंह सप्पल ने भी महंगाई को लेकर केन्द्र व राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यूपीए दो समय में महंगाई पूरी तरह से नियंत्रित थी फिर भी भाजपा आये दिन हो हल्ला करते रहते थे और हो हल्ला करने वाले आज वह शांत बैठे हुए है।
इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने भी महंगाई पर केन्द्र व राज्य सरकार को जमकर कोसा और कहा कि महंगाई को नियंत्रित करने में केन्द्र सरकार व राज्य सरकार पूरी तरह से फेल रही है। इस अवसर पर पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ, राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरदीप सिंह सप्पल, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, गढ़वाल मंडल प्रभारी गरिमा महरा दसौनी, प्रदेश प्रवक्ता डा. प्रतिमा सिंह, सूरत सिंह नेगी आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY