खटीमा से चुनाव लड़ेंगे पुष्कर

0
115

प्रमुख संवाददाता
देहरादून। विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों की सूची को लेकर भाजपा व कांग्रेस में पिछले कुछ दिनों से लम्बा मंथन चल रहा था और आज आखिरकार दिल्ली में भाजपा चुनाव समिति ने उत्तराखण्ड के 59 उम्मीदवारों की सूची जारी कर कांग्रेस से एक बडी जीत हासिल कर ली। वहीं राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जहां खटीमा से चुनावी रणभूमि में उतरेंगे वहीं कैंट से स्वर्गीय हरबंस कपूर की पत्नी सविता कपूर को भाजपा ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया तो वहीं चकराता में कांग्रेस के प्रीतम सिंह से रामशरण नौटियाल का सामना होगा। वहीं पुरोला से दुर्गेश लाल की भाजपा में ज्वाइंनिंग कराकर उन्हें वहां से चुनाव मैदान में उतारा गया है। अभी ग्यारह उम्मीदवारों की सूची पर मंथन चल रहा है और जल्द ही इन पर चुनाव संचालन समिति अपनी अन्तिम मोहर लगा देगी।
आज दिल्ली में केन्द्रीय चुनाव संचालन समिति ने उत्तराखण्ड के 59 उम्मीदवारों की सूची जारी की जिसमें खटीमा से पुष्कर सिंह धामी, हरिद्वार से मदन कौशिक, पुरोला से दुर्गेश्शद्भ लाल, यमनोत्री से केदार सिंह रावत, गंगोत्री से सुरेश चौहान, बद्रीनाथ से महेन्द्र भट्ट, थराली से गोपाल राम, कर्णप्रयाग से अनिल नौटियाल, रूद्रप्रयाग से भरत सिंह चौधरी, घनसाली से शक्तिलाल, देवप्रयाग से विनोद कंडारी, नरेन्द्र नगर से सुबोध उनियाल, प्रताप नगर से विजय सिंह परमार, धनोल्टी से प्रीतम सिंह, चकराता से रामशरण नौटियाल, धर्मपुर से विनोद चमोली, रायपुर से उमेश शर्मा काऊ, राजपुर रोड से खजानदास, देहरादून कैंट से सविता कपूर, मसूरी से गणेश जोशी, ऋषिकेश से प्रेेमचंद अग्रवाल, रानीपुर से आदेश चौहान, ज्वालापुर से सुरेश राठौड, रूडकी से प्रदीप बत्रा, खानपुर से कुमार रानी देवयानी, लक्सर से संजय गुप्ता, हरिद्वार ग्रामीण से स्वामी यतीश्वरानंद, यमकेश्वर से रेणू बिष्ट, श्रीनगर से धनसिंह रावत, चौबट्टाखाल से सतपाल महाराज, लैंसडॉउन से दलीप रावत, धारचुला से धनसिंह धामी, डीडीहाट से बिशन सिंह चुफाल, गंगोलीहाट से फकीर राम टम्टा, अल्मोडा से कैलाश शर्मा, सोमेश्वर से रेखा आर्य, सल्ट से महेश जीना, द्वाराहाट से अनिल शाही, लोहाघाट से पूरन ंिसह फत्र्याल, भीमताल से रामसिंह केडा, नैनीताल से सरिता आर्य, कालाढंूगी से बंशीधर भगत, रामनगर से दीवान सिंह बिष्ट, गदरपुर से अरविंद पांडे व किच्छा से राजेश शुक्ला को उम्मीदवार बनाया गया है।

LEAVE A REPLY