पांच साल में डेढ़ लाख करोड़ से ज्यादा की योजनायें स्वीकृत

0
154

संवाददाता
देहरादून। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि पिछले 5 सालों में डेढ़ लाख करोड़ से ज्यादा की योजनाएं स्वीकृत हुई है और राज्य में अनेकों विकास कार्य किये गये है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है।
यहां रेसकोर्स में वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 2०17 में प्रचंड बहुमत की सरकार बनी और प्रदेश का व्यापक स्तर पर विकास किया गया। उन्होंने कहा कि केदारनाथ में 4०० करोड़ से ज्यादा की योजनाएं स्वीकृत हुई है और भव्य केदार और दिव्य केदार धाम बनने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपने साकार हो रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय कार्यो का केवल शिलान्यास होता था और विकास कार्य नहीं होते थे और विकास शून्य रहता था लेकिन भाजपा ने कार्यशैली बदली है और जिनका शिलान्यास होगा उनका काम भी पूरा होगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की जननी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की केन्द्र सरकार ने ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन का शिलान्यास ही किया था। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पहाड़ पर रेल चढ़ाने का सपना पूरा किया, और आज रेल लाइन का काम गतिमान है। उन्होंने कहा कि सैनिकों का अपमान कांग्रेस करती है और आज चुनाव देखते हुए कांग्रेस को सैनिकों की याद आती है। उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड की जनता इन्हें देख रही है समझ रही है और अब फैसला भी वही लेगी। उन्होंने कहा कि आज त्योहारों पर पीएम मोदी और भाजपा के नेता सैनिकों जे बीच जाकर मानते है। इस अवसर पर सोशल मीडिया पर सीएम के संबोधन को 2० हजार से ज्यादा लोगों ने वर्चुअल रूप से सुना। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने जनता को वर्चुअल रैली के माध्यम से संबोधित किया।

LEAVE A REPLY