कोर कमेटी की बैठक में उम्मीदवारों के चयन पर मंथन

0
134

प्रमुख संवाददाता
देहरादून। भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में चुनाव संचालन समिति के पदाधिकारी व भाजपा के दिग्गज नेताओं के बीच चुनाव लडने वाले प्रत्याशियों की सूची को लेकर लंबा मंथन चला और जिस तरह से एक एक सीट पर कई कई दावेदारों ने अपना दावा पेश कर रखा है उसके चलते चुनाव संचालन समिति में पार्टी उम्मीदवार का चयन करना एक बड़ी टेढी खीर ही माना जा रहा है, हालांकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि हमारी पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है और सभी पहलुओं पर चर्चा के बाद प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया जायेगा।
कोर कमेटी की बैठक से पूर्व प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि पार्टी सभी प्रत्याशियों के नामों को लेकर मंथन कर रही है और कोर कमेटी की बैठक ओर चुनाव संचालन समिति की बैठक में आज वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के बाद प्रत्याशियों की सूची तैयार की जायेगी। उन्होंने कहा कि सभी 7० विधानसभा सीटों पर जिन उम्मीदवारों ने अपने नाम चुनाव संचालन समिति को सौंपें है उन पर चर्चा के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, सांसद अजय टम्टा, प्रदेश अध्यक्ष व मंत्री उपस्थित रहेंगें और सभी उम्मीदवारों के नामों पर मंथन के बाद सूची तैयार कर उसे केन्द्रीय चुनाव संचालन कमेटी को दो तीन दिन में सौंप दिया जायेगा और उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही पहली सूची लगभग तीन चार दिन के भीतर सामने आ जायेगी।
इस अवसर पर प्रदेश चुनाव प्रभारी व केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह ने कहा कि कौर कमेटी व चुनाव संचालन समिति की बैठक है और हम पूरा ब्यौरा लेंगें और वरिष्ठ नेता, प्रदेश अध्यक्ष, सीएम पूर्व सीएम आदि के पास चर्चा की जायेगी और हरेक विधानसभा कल व परसों दिल्ली में बैठक कर जल्द ही सभी के सामने होगी।
वही मीडिया से रूबरू होते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि हमारी पार्टी पूरी तरह से लोकतांत्रिक प्रक्रिया ढंग से चलने वाली पार्टी है और यह क्रम मंडलों से रायशुमारी और जिलों की रायशुमारी के आज यहां समिति में रायशुमारी हो रही हे। हमारे पास प्रत्याशियों की लाइन है और काफी दावेदार है और जो भी नाम आयेंगें उन पर विचार किया जायेगा और सबसे बडी पार्टी और सबसे बडा नेतृत्व हमारे पास है।
आज जिस तरह से घंटों भाजपा प्रदेश कार्यालय में चुनाव संचालन समिति की बैठक चलती रही उसको लेकर उन विधायकों में भी हलचल मची रही जिनका इलाके की जनता विरोध कर रही है और उन्हें इस बात का भय है कि कहीं उत्तर प्रदेश की तर्ज पर उत्तराखंड में भी कुछ विधायकों का टिकट काट न दिये जायें। हालांकि आज घंटों चले इस मंथन के बाद भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी उत्तराखंड कोर कमेटी की बैठक में उम्मीदवारों को लेकर हुए मंथन व चिंतन को लेकर अपनी रिपोर्ट केन्द्रीय इलेक्शन कमेटी को सौंप देंगें और उसके बाद पहली सूची में दमदार उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी जायेगी जहां विरोध के स्वर शायद न उठे।

LEAVE A REPLY