स्नोव्यू वार्ड नंबर पांच के निवासियों ने दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

0
150

नैनीताल/ देहरादून(भुवन ठठोला)। नगर पालिका परिषद नैनीताल के स्नोव्यू वार्ड नंबर पांच के सभासद पुष्कर बोरा ने जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी को रोड नहीं तो वोट नहीं के अंतर्गत विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किये जाने की चेतावनी देते हुए ज्ञापन प्रेषित किया है।
इस अवसर पर ज्ञापन में कहा गया ाहै कि गत वर्ष माह अक्टूबर 2०21 में हुई अतिवृष्टि के कारण आई आपदा में सड़कें तथा कई सीवर चैम्बर पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गये थे, जिस पर कई बार आपदा मद के अंतर्गत उक्त क्षतिग्रस्त सड़कें एवं कई सीवर चैम्बरों को ठीक किये जाने के संबंध में अनुरोध किया गा था किन्तु वर्तमान समय तक स्थिति यथावत बनी हुई है ओर जिस कारण क्षेत्र की समस्त जनता में काफी रोष व्याप्त है और आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव का पूर्ण रूप से बहिष्कार करने जा रहे है।
ज्ञापन में उन्होंने कहा कि रोड नहीं तो वोट नहीं के अंतर्गत चुनाव का बहिष्कार किया जायेगा। ज्ञापन में कहा गया है कि क्षेत्र में हो रही समस्याओं का संज्ञान लेने व उचित कार्यवाही करने की मांग की गई है और अन्यथा की ऐसी स्थिति में चुनाव आयोग एवं विधानसभा निर्वाचन 2०22 का पूर्ण रूप से बहिष्कार किया जायेगा जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशाासन एवं निर्वाचन आयोग की होगी।

LEAVE A REPLY